• Home
  • मज़दूरनामा
    • संघर्ष
    • श्रमजीवी महिला
    • असंगठित मजदूर
    • मजदूर हादसा
  • श्रम कानून
  • राजनीति / समाज
  • इतिहास
    • विरासत
    • हमारे नायक – नायिकाएं
  • विश्व पटल
  • गैलरी
    • कार्टून/चित्रकथा
    • चित्र कथा
    • वीडियो
    • तस्वीरों में
  • साहित्य
    • कविता
    • कहानी
    • नाटक
    • समीक्षा
    • साहित्य/सिनेमा
  • विशेष
  • दस्तावेज़
  • हम भी पत्रकार
    • हमारे बारे में
    • खबर भेजने हेतु
No Result
View All Result
No Result
View All Result
No Result
View All Result

मज़दूरों की अजीब दास्तां है ये…

Mehnatkashadmin by Mehnatkashadmin
September 30, 2019
in Home Slider, संघर्ष
8
मज़दूरों की अजीब दास्तां है ये…

मज़दूर नेताओं को धमका रही उत्तराखंड पुलिस, माइक्रोमैक्स, वोल्टास, एडविक, एमकोर, सत्यम ऑटो, इंट्रार्क, आईटीसी… में मज़दूरों के दमन-उत्तपीड़न की बानगी…

पुलिस का काम मज़दूरों को धमकाना और मालिकों की मुखबिरी

28 सितंबर को शहीदे आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर उत्तराखंड के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल, पंतनगर स्थित भगवती प्रोडक्ट्स (माइक्रोमैक्स) के धरना स्थल पर श्रमिक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के पहले अभी मजदूर एकत्रित हो रहे थे, कि पुलिस की गाड़ी पहुँच गई। पुलिस ने पहले यह पूछा कि क्या हो रहा है? भगत सिंह का नाम सुनने के बाद उसने मोर्चे के अध्यक्ष  और महासचिव को धमकियां दीं और कहा कि तुम्हारे ऊपर मुकदमे दर्ज हैं, जेल में डाल दूंगा। 

मजदूर एकत्रित होने लगे तो पुलिस ने इससे आगे तो कार्रवाई नहीं की, लेकिन उसके बाद  पुलिस के एक सिपाही ने कौन-कौन लोग आए हैं, किसके नेतृत्व में हो रहा है, इसकी एक सूची बनाई और उस सूची को माइक्रोमैक्स कंपनी के गार्ड को सुपुर्द कर दिया। मजदूरों ने जब यह जानना चाहा कि ऐसा क्यों किया तो पुलिस ने कहा कि कंपनी ने माँगा है।

साफ है कि पुलिस मालिकों की मुखबिरी भी कर रही है।

यह तो महज एक बानगी है स्थिति  और भी विकट है

इसे भी देखें- उत्तराखंड : बंद होती कंपनियां, संघर्षरत मजदूर

एक साल पुराना था फर्जी मुक़दमा

यहाँ यह जान लेना जरूरी है कि एक साल पूर्व  इंट्रार्क कंपनी के एक आंदोलन के दौरान पुलिस ने श्रमिक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी व इंट्रार्क यूनियन के नेताओं और मजदूरों सहित  कई यूनियनों व संगठनों के नेताओं पर फर्जी मुकदमा ठोक दिए थे। उस दौरान  कुछ मजदूर नेता गिरफ्तार भी किए गए थे।

इसी तरह महिंद्रा सीआईई के 6 मज़दूरों को डेढ़ साल पहले के आंदोलन के दौरान हुए फर्जी मुक़दमें में पुलिस ने सक्रियता दिखाई और 3 मज़दूरों को जेल जाना पड़ा। अभी वहाँ 7 और मज़दूरों को उसी दौर के एक दूसरे फर्जी मुक़दमें में तलवार लटकी हुई है।

उत्तराखंड की कंपनियों में बढ़ते दमन की कुछ ताजा बानगी 

उत्तराखंड में मजदूरों के शोषण, उत्पीड़न, दमन की रोज नई नई कहानियां दर्ज हो रही है, चाहे माइक्रोमैक्स हो, एमकोर हो, एडविक, वोल्टास इंट्रार्क या फिर सत्य ऑटो या आईटीसी हो।

भगवती प्रोडक्ट (माइक्रोमैक्स) डीएम ने कहा मज़दूर ही फसादी

माइक्रोमैक्स में 27 दिसंबर 2018 से 303 मजदूर गैरकानूनी छँटनी के शिकार हैं। वहाँ छँटनी से ठीक पूर्व जब माइक्रोमैक्स के मजदूर कुमाऊँ कमिश्नर की एक लोक अदालत में जिलाधिकारी से मिलने गए, तो जिलाधिकारी महोदय ने फरमाया था कि मजदूरों की नेतागिरी बढ़ गई है और इसीलिए कंपनियां यहाँ से भाग रही हैं। हालात यह थे कि उसके बाद कंपनी ने खुलेआम गैरकानूनी छँटनी की, कंपनी की सारी मशीनें राज्य से बाहर भेज दी और श्रम विभाग से लेकर प्रशासन सभी उसकी मदद करते रहे।

इसके ठीक उलट पुलिस ने मजदूरों पर मुकदमें ठोंक दिए। हद तो यह हो गई जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव के दौरान माइक्रोमैक्स और इंट्रार्क के कुछ मजदूर नेताओं के नाम नोटिस भेजा, जिसमें चुनाव के दौरान इन मजदूरों से भारी बवाल का अंदेशा जताया गया और उन्हें पाबंद कर दिया।

एमकोर फ्लेक्सबल में बंदी

एमकोर फैक्ट्री के मालिकों ने 29 जुलाई को अचानक कंपनी बंद कर दी और मजदूर एक झटके में बेरोजगार हो गए। श्रम विभाग और प्रशासन ने न केवल इस पूरे प्रकरण से अपने को अलग करने की कोशिश की उल्टे मालिकों को सहयोग करते रहे।

वोल्टास में अवैध गेटबन्दी

सिडकुल, पंतनगर में ही स्थित वोल्टास लिमिटेड में माँग पत्र करीब 22 महीने से विवादित है। इस दौरान प्रबंधन द्वारा लगातार मजदूरों की सुविधाओं और वेतन में गैरकानूनी कटौतियां की जाती रही। तमाम शिकायतों के बावजूद श्रम विभाग इन सब को अनसुना करता रहा, माँग पत्र को कोर्ट के लिए संदर्भित कर दिया। काफी दबाव के बाद उत्तर प्रदेश औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 की धारा 6-ई के तहत प्रबंधन को वार्ता के दौरान उल्लंघन की नोटिस जारी किया।

इसे भी देखें- वोल्टास प्रबंधन ने 8 मज़दूरों की कर दी गेट बंदी

प्रबंधन ने इसके ठीक विपरीत 8 मजदूरों का गैरकानूनी रूप से गेट बंद कर दिया। इस प्रकरण पर मजदूरों ने जब सहायक श्रम आयुक्त से मुलाकात की और जानना चाहा तो वे भरमाने की कोशिश करते रहे। यहाँ तक कि यूनियन अध्यक्ष व महामंत्री भी बाहर हैं, जो कि संरक्षित कर्मकार भी हैं। इस मुद्दे पर भी कार्रवाई करने की जगह एएलसी ने टाल दिया। 

यूनियन ने एएलसी को यह भी बताया कि मजदूरों की गेट बंदी से पूर्व कंपनी के एचआर मैनेजर और श्रम प्रवर्तन अधिकारी के बीच सलाह परामर्श हुआ और उन्होंने ही गेट बंदी का रास्ता बताया। उस समय दूसरी कंपनियों के मजदूर खड़े थे जिन्होंने उन बातों को सुना और वे गवाह हैं। लेकिन इस बात को भी सहायक सहायक श्रम आयुक्त गोलमाल कर गए।

एडविक में अपने ही कराए समझौते से पलटे श्रम अधिकार

यूनियन बनने के बाद से ही एडविक हाइटेक, पंतनगर में दमन का सिलसिला चल रहा है। एक मजदूर का गेट बंद हुआ। आंदोलन के दबाव में 2 बार सहायक श्रम आयुक्त समझौता करा चुके हैं, जिसकी प्रबंधन ने खुलेआम धज्जियां उड़ा दी और श्रम विभाग कहता है क्या करें?

इसे भी देखें- माइक्रोमैक्स, एडविक, एमकोर की श्रमिक समस्याओं को लेकर श्रमिक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में रैली

सत्यम ऑटो के मज़दूरों का पुलिसिया उत्पीड़न 

सत्यम ऑटो, सिडकुल, हरिद्वार के प्रबंधन ने 2017 में 300 मजदूरों को एकमुश्त गैरकानूनी रूप से बाहर कर दिया। मामला यह था कि सत्यम ऑटो के इन मजदूरों ने प्रबन्धन की मनमर्जी वाले समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किया था। 

पिछले 27 सितंबर को मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में उद्योगपतियों के साथ सम्मिट रखा था। उसमें सत्यम ऑटो के मजदूर ज्ञापन देने जा रहे थे, उससे पहले ही तीन मजदूरों को पुलिस ने जबरिया उठाकर चौकी में बंद रखा और बाकी मजदूरों को तीतर-बितर कर दिया।

इसे भी देखें- अन्याय के खिलाफ संघर्षरत है सत्यम ऑटो के मज़दूर

हरिद्वार की ही आईटीसी कंपनी के मजदूर अपने वेतन समझौते के लिए लंबा संघर्ष करते रहे। उसके एवज में उन्हें भी मिला दमन और प्रबंधन की मनमानी शर्तों पर समझौता करने की मज़बूरी।

ये चंद घटनाएँ बयां कर रही हैं कि श्रम विभाग, प्रशासन, पुलिस से लेकर मुख्यमंत्री तक किस प्रकार मज़दूरों को कुचलने में खुलेआम मालिकों के पक्ष में खड़े हैं।

मेहनत करने वाले मज़दूर अपराधी और मज़दूरों की हत्या तक करने वाले मुनाफाखोर बेदाग!

Previous Post

जनरल मोटर्स की हड़ताल को मारुति मज़दूरों का समर्थन

Next Post

न व्यापार, न कश्मीर, मोदी समर्थक फिर भी खुश !

Next Post
न व्यापार, न कश्मीर, मोदी समर्थक फिर भी खुश !

न व्यापार, न कश्मीर, मोदी समर्थक फिर भी खुश !

Comments 8

  1. Pingback: माइक्रोमैक्स मज़दूरों ने मनाई काली दिवाली – Mehnatkash
  2. Pingback: हाई कोर्ट के आदेश से बजाज मोटर्स में यूनियन पंजीकृत – Mehnatkash
  3. Pingback: ट्रेडिंग इंजीनियरिंग कंपनी के मज़दूर आंदोलित – Mehnatkash
  4. Pingback: माइक्रोमैक्स में गैरकानूनी ले-ऑफ हुआ निरस्त – Mehnatkash
  5. Pingback: मजदूरों ने लगाया श्रम विभाग पर मिलीभगत का आरोप – Mehnatkash
  6. Pingback: मैं ज़िन्दा हूँ ! – Mehnatkash
  7. Pingback: प्रतिरोध सभा मे मज़दूरों की आवाज़ हुई बुलंद – Mehnatkash
  8. Pingback: महिंद्रा सीआईई में 9000 रुपए का वेतन समझौता – Mehnatkash

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें

मेहनतकश

Archives

  • June 2025 (62)
  • May 2025 (21)
  • April 2025 (35)
  • March 2025 (34)
  • February 2025 (44)
  • January 2025 (76)
  • December 2024 (43)
  • November 2024 (56)
  • October 2024 (47)
  • September 2024 (52)
  • August 2024 (38)
  • July 2024 (49)
  • June 2024 (37)
  • May 2024 (70)
  • April 2024 (57)
  • March 2024 (44)
  • February 2024 (56)
  • January 2024 (85)
  • December 2023 (59)
  • November 2023 (78)
  • October 2023 (86)
  • September 2023 (68)
  • August 2023 (91)
  • July 2023 (96)
  • June 2023 (79)
  • May 2023 (97)
  • April 2023 (79)
  • March 2023 (73)
  • February 2023 (61)
  • January 2023 (91)
  • December 2022 (90)
  • November 2022 (85)
  • October 2022 (99)
  • September 2022 (85)
  • August 2022 (104)
  • July 2022 (94)
  • June 2022 (90)
  • May 2022 (103)
  • April 2022 (87)
  • March 2022 (110)
  • February 2022 (99)
  • January 2022 (51)
  • December 2021 (99)
  • November 2021 (83)
  • October 2021 (115)
  • September 2021 (111)
  • August 2021 (136)
  • July 2021 (140)
  • June 2021 (118)
  • May 2021 (151)
  • April 2021 (113)
  • March 2021 (120)
  • February 2021 (95)
  • January 2021 (100)
  • December 2020 (124)
  • November 2020 (114)
  • October 2020 (111)
  • September 2020 (102)
  • August 2020 (100)
  • July 2020 (109)
  • June 2020 (89)
  • May 2020 (114)
  • April 2020 (135)
  • March 2020 (87)
  • February 2020 (69)
  • January 2020 (106)
  • December 2019 (134)
  • November 2019 (128)
  • October 2019 (160)
  • September 2019 (140)
  • August 2019 (64)

Tags List

HPEU (1) Settlement (1) अक्टूबर क्रांति (1) असंगठित क्षेत्र (1) उदारीकरण (6) उदारीकारण (4) एसजीयू (1) कविता (12) कश्मीर (1) कानूनी अधिकार (3) कार्ल मार्क्स (2) किसान आंदोलन (1) कोरोना (31) ग्राउंड रिपोर्ट (3) छिनते श्रम कानून (18) जनचेतना यात्रा (5) ठेका श्रम (1) प्रवासी श्रमिक (1) फासीवाद (2) भगत सिंह (6) माइक्रोमैक्स (61) मारुति मजदूर (60) मासा (70) मज़दूर इतिहास (14) लेनिन (2) श्रमजीवी महिला (5) समझौता (1)

पोस्टर

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें

मेहनतकश

Archives

  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • December 2021
  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020
  • June 2020
  • May 2020
  • April 2020
  • March 2020
  • February 2020
  • January 2020
  • December 2019
  • November 2019
  • October 2019
  • September 2019
  • August 2019

Tags List

HPEU (1) Settlement (1) अक्टूबर क्रांति (1) असंगठित क्षेत्र (1) उदारीकरण (6) उदारीकारण (4) एसजीयू (1) कविता (12) कश्मीर (1) कानूनी अधिकार (3) कार्ल मार्क्स (2) किसान आंदोलन (1) कोरोना (31) ग्राउंड रिपोर्ट (3) छिनते श्रम कानून (18) जनचेतना यात्रा (5) ठेका श्रम (1) प्रवासी श्रमिक (1) फासीवाद (2) भगत सिंह (6) माइक्रोमैक्स (61) मारुति मजदूर (60) मासा (70) मज़दूर इतिहास (14) लेनिन (2) श्रमजीवी महिला (5) समझौता (1)

हमारे बारे में

आज जहां मज़दूर वर्ग पर ताबड़तोड़ हमले हो रहे हैं। वहीं मेहनतकश आबादी की खबरें मुख्य मीडिया से गायब हैं। दरअसल, उस पर सत्ता संरक्षण में पूँजीपति वर्ग का कब्जा है, जो मेहनतकश आवाम का शोषण कर रही है। ऐसे में मज़दूरों को अपना वैकल्पिक मीडिया खड़ा करना बेहद जरूरी है। देश में मज़दूरों की वैकल्पिक मीडिया खड़ी हुई है या हो रही। उसी प्रक्रिया के एक हिस्से के तौर पर मेहनतकश वेबसाइट आपके बीच सक्रिय है, जो पूरी मेहनतकश आवाम की है। यहाँ मेहनतकश की हर खबर बिना किसी रोक-टोक के प्रकाशित होती है। जहाँ मेहनतकश ही रिपोर्टर है, पत्रकार है। इसलिए आइए www.mehnatkash.in को मजबूत और सशक्त बनाएं! मेहनतकश वर्ग के संघर्ष को मजबूत करने में योगदान अपना योगदान दें।

ये भी देखें


  • Economic & Political Weekly
  • Gurgaon Workers News
  • वर्कर्स यूनिटी
  • समयांतर पत्रिका
  • टी एन लेबर
  • संघर्षरत मेहनतकश
  • जनज्वार
  • संघर्ष संवाद
  • 100 फ्लावर्स
  • लेबर न्यूज
  • मुक्ति संग्राम

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.