जेके सीमेंट फैक्ट्री में मशीन में फँसकर मज़दूर की दर्दनाक मौत

JKcement_Hadasa

लापरवाही की बड़ी घटना, प्रबंधन ले रहा है हल्के में  

पन्ना (मध्यप्रदेश)। जानलेवा साबित होती फैक्ट्रियों में हादसे आम बात हो चुकी है। अंग-भंग होने से लेकर मजदूरों की मौत की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा घटना में जेके सीमेंट फैक्ट्री में मशीन में फँसकर एक मज़दूर की दर्दनाक मौत हो गयी।

पन्ना जिले के देवरा में जेके सीमेंट फैक्ट्री है। वहाँ झारखंड नवागांव निवासी तुलसी बांद्रा वेचीन मशीन साफ कर रहा था। इसी दौरान मशीन चालू हो गई और तुलसी का हाथ और गार्डन मशीन में फंस गया और वह मौत के मुहँ में समय गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक ऑपरेटर ने ही तुलसी को वेचीन मशीन साफ करने के लिए कहा था। फिर ऑपरेटर फोन पर अपनी पत्नी से बात करने लगा। बात करते-करते ऑपरेटर ने मशीन चालू कर दी। इससे तुलसी बांद्रा का हाथ और गला वेचीन मशीन में दब गया था।

जानकारी लगते ही सिमरिया पुलिस मौके पर पहुंची। तुलसी बांद्रा की बॉडी को पीएम के लिए पन्ना भेजा गया। घरवालों की गैरमौजूदगी में पीएम कराकर लाश को झारखंड भेज दिया गया।

लापरवाही के कारण एक मज़दूर की जान जाने के बावजूद कंपनी प्रबंधन इस घटना को हल्के में ले रहा है, जिससे मज़दूरों में आक्रोश है।

भूली-बिसरी ख़बरे