संग्रामी घरेलू कामगार यूनियन (SGU) का सम्मलेन सम्पन्न; हक़ की मुहिम तेज करने का संकल्प

कमेटी का गठन। मज़दूर तथा महिला, दोनों आंदोलनों के संदर्भों में घरेलू कामगारों की स्थिति में बदलाव के लिए जारी मुहिम को CSTU के तहत और व्यापक बनाने पर जोर दिया गया।
दिल्ली। संग्रामी घरेलू कामगार यूनियन (SGU) का पहला सम्मलेन 26 नवम्बर को दिल्ली के वसंत कुञ्ज में संपन्न हुआ। इसमें अलग अलग बस्ती और इलाकों से महिला कामगार प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
सम्मेलन में चर्चा का मुख्य विषय था यूनियन बनाने का महत्व, न्यूनतम वेतन, छुट्टी निश्चित वेतन दरों के लिए समर्थन करना, और भेदभाव के खिलाफ लड़ाई को तेज करना।
इस दौरान राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (NLUD) की प्रोफेसर, सोफी ने घरेलू कामगारों के लिए कानूनी ढांचे के इतिहास पर विस्तार से बात की, और इस बात पर जोर दिया कि घरेलू काम को काम के रूप में मान्यता नहीं दी गई है। उन्होंने कानूनी आवश्यकताओं जैसे न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा और सेवा समाप्ति की शर्तों पर भी जोर दिया।


मज़दूर सहयोग केंद्र, (नया अखिल भारतीय संगठन ‘सेंटर फॉर स्ट्रगलिंग ट्रेड यूनियंस’ CSTU) गुडगाँव से ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता, खुशीराम ने विभिन्न क्षेत्रों के श्रमिकों के एकजुट होने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि जाति, लिंग, धर्म और अन्य भेदभाव को समाप्त किया जा सके। उन्होंने IMT मानेसर में चल रहे 2012 से बर्खास्त मारुति मज़दूरों के आंदोलन का जिक्र किया।
सम्मलेन मे संघर्षशील ट्रेड यूनियनों की एकजुटता के लिए एक केंद्र (CSTU) की स्थापना पर चर्चा हुई और 7-8 दिसंबर को होने जा रहे CSTU के पहले सम्मेलन को सफल बनाने की बात हुई।


वक्ताओं ने कहा कि घरेलु कामगारों के लिए कानून बनाने और उनको क़ानूनी अधिकार मिलने की आवश्यकता के संबंध में सरकारी तौर पर अलग अलग बातचीत होने के बावजूद आज भी घरेलु कामगारों को ‘श्रमिक’ का दर्जा नहीं मिला है। कम तनख्वाह, काम के ज्यादा घंटे, छुट्टी ना मिलना आदि के साथ भेदभाव और अपराधीकरण भी घरेलू कामगारों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दे हैं।
मज़दूर आंदोलन तथा महिला आंदोलन, दोनों संदर्भों में घरेलू कामगारों की स्थिति में बदलाव के लिए मुहिम जारी है। अब CSTU के तहत इस मुहिम को और व्यापक बनाने के प्रति आगे बढ़ना है।


सम्मेलन का समापन SGU के संविधान की प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसमें इसके उद्देश्य और लक्ष्य पारित हुए, और समितियों का गठन किया गया, जिसमें बासमती देवी को अध्यक्ष और उदिता हालदार को माहसचिव चुना गया।

1 thought on “संग्रामी घरेलू कामगार यूनियन (SGU) का सम्मलेन सम्पन्न; हक़ की मुहिम तेज करने का संकल्प”
Comments are closed.