• Home
  • मज़दूरनामा
    • संघर्ष
    • श्रमजीवी महिला
    • असंगठित मजदूर
    • मजदूर हादसा
  • श्रम कानून
  • राजनीति / समाज
  • इतिहास
    • विरासत
    • हमारे नायक – नायिकाएं
  • विश्व पटल
  • गैलरी
    • कार्टून/चित्रकथा
    • चित्र कथा
    • वीडियो
    • तस्वीरों में
  • साहित्य
    • कविता
    • कहानी
    • नाटक
    • समीक्षा
    • साहित्य/सिनेमा
  • विशेष
  • दस्तावेज़
  • हम भी पत्रकार
    • हमारे बारे में
    • खबर भेजने हेतु
No Result
View All Result
No Result
View All Result
No Result
View All Result

कविताएं इस सप्ताह : मैदान पर पत्तियां सूख रही हैं !

by
July 5, 2021
in Home Slider, कविता, साहित्य/सिनेमा
0
कविताएं इस सप्ताह : मैदान पर पत्तियां सूख रही हैं !

भूख / कुमार विश्वबंधु

भूख जरूरी है
खाना खाने के लिए
खाना जरूरी है
जिन्दा रहने के लिए

भले जिन्दा रहना जरूरी न हो
सब के लिए,
पर जो जिन्दा हैं
उनके लिए
हर हाल में खाना जरूरी है
चाहे रोटी खाएं
चाहे पुलिस कि गोलियां !

भूख आती थी
वह उसे मार देता था
भूख जिन्दा हो जाती थी
वह फिर उसे मार देता था
भूख लौट-लौट कर आ जाती थी
वह उसे उलट-उलट कर मार देता था
एक दिन भूख दबे पांव आई
और..
उसे खा गई !!

जो भूखे थे
वे सोच रहे थे रोटी के बारे में,
जिनके पेट भरे थे
वे भूख पर कर रहे थे बातचीत
गढ़ रहे थे सिद्धांत
ख़ोज रहे थे सूत्र ….

कुछ और लोग भी थे सभा में
जिन्हौंने खा लिया था
आवश्यकता से अधिक खाना
और एक दूसरे से दबी जबान में
पूछ रहे थे
दवाईयों के नाम….

सीरियल किलर की तरह भूख
एक के बाद एक
कर रही है हत्याएं
और घूम रही है खुले आम यहां-वहां
देश भर में
लोकतंत्र के छुट्टे सांड की तरह …!!


शम्बूक का कटा सिर / ओम प्रकाश वाल्मीकि

जब भी मैंने
किसी घने वृक्ष की छाँव में बैठकर
घड़ी भर सुस्‍ता लेना चाहा
मेरे कानों में
भयानक चीत्‍कारें गूँजने लगी
जैसे हर एक टहनी पर
लटकी हो लाखों लाशें
ज़मीन पर पड़ा हो शंबूक का कटा सिर ।

मैं उठकर भागना चाहता हूँ
शंबूक का सिर मेरा रास्‍ता रोक लेता है
चीख़-चीख़कर कहता है–
युगों-युगों से पेड़ पर लटका हूँ
बार-बार राम ने मेरी हत्‍या की है ।

मेरे शब्‍द पंख कटे पक्षी की तरह
तड़प उठते हैं–
तुम अकेले नहीं मारे गए तपस्‍वी
यहाँ तो हर रोज़ मारे जाते हैं असंख्‍य लोग;
जिनकी सिसकियाँ घुटकर रह जाती है
अँधेरे की काली पर्तों में

यहाँ गली-गली में
राम है
शंबूक है
द्रोण है
एकलव्‍य है
फिर भी सब ख़ामोश हैं
कहीं कुछ है
जो बंद कमरों से उठते क्रंदन को
बाहर नहीं आने देता
कर देता है
रक्‍त से सनी उँगलियों को महिमा-मंडित ।

शंबूक ! तुम्‍हारा रक्‍त ज़मीन के अंदर
समा गया है जो किसी भी दिन
फूटकर बाहर आएगा
ज्‍वालामुखी बनकर !


पोट्रेट / जयंत परमार

अनुवाद: डॉ जी के वणकर

मैं अच्छे से गिन सकता हूँ
उसकी पसलियाँ।
गली-कूचों में झाड़ू लगते घिस गयी है
उसकी रीढ़ की हड्डी।
दफ़न हो गए है कूड़े के ढेर तले
उसके सुनहरे स्वप्न।
ताउम्र वह रहा अर्धनग्न,
बल्कि उसे रखा गया अर्धनग्न
लेकिन किसी ने कहा नहीं उसे
हाफ नेकेड मेन।
उसकी जिंदगी की कमीज़ पर लगीं हैं
अत्यचारों की बेशुमार थिगलियाँ।
जीते जी वह मरा कितनी बार
गिनती करना चाहूं तो
मुझे कितने जनम लेने पड़े!
आज तक वह खाता रहा है
लातों की मार,
चुपचाप सहता रहा है जुल्म।
लेकिन आज मुझे आ रही है
उसके पसीने से
बारूद की गंध।


प्रतिरूपों की खोज / साहिल परमार

तू खीचड़ी पकाने के लिए
दाल-चावल बिनती है
या आटा पीसने के लिए
गेंहू बिनती है
इतनी चौकसी से
मैं लिखने बैठा हूँ कविता
प्रिय तेरे लिए.

सोचता हूँ तेरे चेहरे को
कौनसी उपमा दूं ?
बहुत काम आ चुका है चाँद –
अष्टमी का भी और पूनम का भी.
फूल भी ताजा नहीं रहा है एक भी.
फ़िर, मुझे तो ढूँढने हैं ऐसे शब्द
जिसे तू और मैं पहचानते हों,
जीते हों
और इस लिए
मैं कहूँगा कि
मिर्च पिसने के दस्ते जैसा
भले ही लम्बगोल हो तेरा चेहरा
या फ़िर
किसी अनाड़ी कारीगर ने
टांक-टांक कर ठोंक- ठोंक कर
बनाये हुए खरल जैसा
चेचक के दाग से भरा भले हो तेरा चेहरा
मैं इसे चाहता हूँ.
चसो-चस चोखता हूँ.

चाय बनाते वक्त
जितनी चौकसी तू बरतती है
चाय में चिनी के बदले
पिसा हुआ नमक न डल जाये इसकी
उतनी ही चौकसी में बरतूँगा
प्रिय
तेरे बारे में यह कविता लिखते हुए.
इसीलिये मैं तेरे दांतों को
अनार की कलि की उपमा
नहीं दे सकूंगा.
मैं तो कहूँगा कि
मक्के के भुट्टे में
असमान रूप से चिपके
छोटे बड़े दानों की तरह है तेरे दाँत.

तेरी आंखो को
मैं हिरनी के नैन
या मस्ती के जाम
नहीं कह सकूंगा.
मैं तो कहूँगा कि
बचपन में
चोट-बिलीस खेलते वक्त
दीवार से टकराकर
दो टुकड़ों में बंट जाती
गोटी के
चमकीले टुकड़ों जैसी हैं
तेरी आँखें.

मेरे पाँच-पाँच बच्चों को
जन्म देकर
बिनसी हुई तेरी देह को
मैं बरस चुकी बदली
या कुम्हलाया हुआ फूल
या आम की सोखी गयी गुठली तो
हरगिज न कहूँगा.
मैं कहूँगा तो यही कि
पटेलों के बिगड़ैल लडकों ने
झाड़ी हुई बैरी जैसी
तेरी देह
अब भी देती है मुझे मिठास
रंग-रोगान थोड़े थोड़े उखड़ी हुई
पुरानी गुडिया भी
छोटे बच्चे को
दे सकती है इतना आनंद.

तेरे रंग को
मैं कृष्ण की तरह काला
या नीले आकाश जैसा तो
हरगिज न कह सकूंगा.
मैं तो कहूँगा कि
माँ ने सिगड़ी खाली करते वक्त
एकदम नीचे से
निकलती हुई खाक जैसा है तेरा रंग
या फ़िर
माँ ने खरीदे हुए
कम कीमत के गुड़ की वजह से
चखने में तो बराबर
पर दिखने में ज़रा श्याम
हलुए जैसा है तेरा रंग.

तेरे स्वभाव को
मैं गुलाब जैसा गुलाबी
या बर्फी जैसा मीठा तो
कह नहीं सकूंगा.
मैं तो कहूँगा कि
तेरा स्वभाव है
दारु पीते समय
खाई जाती चानी जैसा
या फ़िर ठंडी छास रगडकर
मौज से खाए जाते
डूवे जैसा.

तेरे प्रेम को मैं गंगा की मौज
या जमना की धारा तो
हरगिज न कह सकूंगा.
मैं तो कहूँगा कि
जाड़े की भोर को
गर्म-गर्म हवा के साथ
उतनी ही खलबली से
धंसते हुए
म्यूनिसिपलिटी के नल के
खुरदरे पानी जैसा
गर्माहट भरा
और ताजगीदाता है तेरा प्रेम
या फ़िर
मध्य रात्रि की मिठास को
आहिस्ता आहिस्ता
आम की तरह
नज़ाकत से घौलते हाथ जैसा
नरम और देखभाल भरा है तेरा प्रेम.

हाँ प्रिय, मैं लिखता हूँ तेरे बारे में कविता
इसलिए रखूँगा इतना धैर्य
जितना धैर्य तू
रोहू मच्छी की खाल को
हटाते वक्त रखती है
या फ़िर ठंडी सुबह में
भूसे की सिगड़ी पर
बाजरी की रोटी सेंकते वक्त रखती है.

हालांकि ऐसा है फ़िर भी
प्रलंब समागम से जैसे
अकुला जाती है तू
वैसे ही मैं भी
अकुला गया हूँ
यह कविता लिखते वक्त
और फ़िर
पानी ज़रा ज्यादा ड़ाल दिया गया हो
और सोरबा
ज़रा ज्यादा हो गया हो
तो भी
तू उतार देती है
कभी उतावली से
चूल्हे पर चढ़ती हुई तरकारी
बस उतनी ही उतावली से
मैं रख देता हूँ
भावक के आगे
प्रिय
तेरे बारे में लिखी गयी
यह कविता.


मैदान पर पत्तियां सूख रही हैं / येहूदा आमीखाई

अनुवाद : अशोक पांडे

आदमी के पास इतना समय नहीं होता
कि हरेक चीज़ के वास्ते समय हो सके
उसके पास पर्याप्त मौसम नहीं होते
कि हर उद्देश्य के लिए कोई मौसम हो

आदमी के पास समय नहीं होता
जब वह खो देता है वह ढूंढता है
जब वह पा लेता है, भूल जाता है
जब वह भूलता है वह प्यार करता है
जब वह प्यार करता है वह भूलना शुरू करता है

और उस की आत्मा बहुत अनुभवी और पेशेवर है
फकत उसकी देह ही बनी रहती है शौकिया
वह कोशिशें करता है,
हारता है
भटकता है
कुछ नहीं सीखता –
अपनी खुशियों और पीड़ाओं में
धुत्त और अंधा

वह शरद में मरेगा जैसे पत्तियां मरती हैं सिकुड़ी हुईं
और भरा होगा अपने आप से और मीठे से

मैदान पर पत्तियां सूख रही हैं
नंगी शाखें अभी से उस जगह की ओर इशारा कर रही हैं
जहां हर चीज़ के लिए समय है।



Tags: कविता
Previous Post

शोषण : वोल्टास मज़दूर 20 माह से बाहर, उसकी वेंडर शांति रेफ्रीजरेशन में मजदूरों को वेतन नहीं

Next Post

9 महीने से जेल में बंद 84 साल के फादर स्टेन स्वामी की अस्पताल में मौत

Next Post

9 महीने से जेल में बंद 84 साल के फादर स्टेन स्वामी की अस्पताल में मौत

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें

मेहनतकश

Archives

  • June 2025 (67)
  • May 2025 (21)
  • April 2025 (35)
  • March 2025 (34)
  • February 2025 (44)
  • January 2025 (76)
  • December 2024 (43)
  • November 2024 (56)
  • October 2024 (47)
  • September 2024 (52)
  • August 2024 (38)
  • July 2024 (49)
  • June 2024 (37)
  • May 2024 (70)
  • April 2024 (57)
  • March 2024 (44)
  • February 2024 (56)
  • January 2024 (85)
  • December 2023 (59)
  • November 2023 (78)
  • October 2023 (86)
  • September 2023 (68)
  • August 2023 (91)
  • July 2023 (96)
  • June 2023 (79)
  • May 2023 (97)
  • April 2023 (79)
  • March 2023 (73)
  • February 2023 (61)
  • January 2023 (91)
  • December 2022 (90)
  • November 2022 (85)
  • October 2022 (99)
  • September 2022 (85)
  • August 2022 (104)
  • July 2022 (94)
  • June 2022 (90)
  • May 2022 (103)
  • April 2022 (87)
  • March 2022 (110)
  • February 2022 (99)
  • January 2022 (51)
  • December 2021 (99)
  • November 2021 (83)
  • October 2021 (115)
  • September 2021 (111)
  • August 2021 (136)
  • July 2021 (140)
  • June 2021 (118)
  • May 2021 (151)
  • April 2021 (113)
  • March 2021 (120)
  • February 2021 (95)
  • January 2021 (100)
  • December 2020 (124)
  • November 2020 (114)
  • October 2020 (111)
  • September 2020 (102)
  • August 2020 (100)
  • July 2020 (109)
  • June 2020 (89)
  • May 2020 (114)
  • April 2020 (135)
  • March 2020 (87)
  • February 2020 (69)
  • January 2020 (106)
  • December 2019 (134)
  • November 2019 (128)
  • October 2019 (160)
  • September 2019 (140)
  • August 2019 (64)

Tags List

HPEU (1) Settlement (1) अक्टूबर क्रांति (1) असंगठित क्षेत्र (1) उदारीकरण (6) उदारीकारण (4) एसजीयू (1) कविता (12) कश्मीर (1) कानूनी अधिकार (3) कार्ल मार्क्स (2) किसान आंदोलन (1) कोरोना (31) ग्राउंड रिपोर्ट (3) छिनते श्रम कानून (18) जनचेतना यात्रा (5) ठेका श्रम (1) प्रवासी श्रमिक (1) फासीवाद (2) भगत सिंह (6) माइक्रोमैक्स (61) मारुति मजदूर (60) मासा (70) मज़दूर इतिहास (14) लेनिन (2) श्रमजीवी महिला (5) समझौता (1)

पोस्टर

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें

मेहनतकश

Archives

  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • December 2021
  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020
  • June 2020
  • May 2020
  • April 2020
  • March 2020
  • February 2020
  • January 2020
  • December 2019
  • November 2019
  • October 2019
  • September 2019
  • August 2019

Tags List

HPEU (1) Settlement (1) अक्टूबर क्रांति (1) असंगठित क्षेत्र (1) उदारीकरण (6) उदारीकारण (4) एसजीयू (1) कविता (12) कश्मीर (1) कानूनी अधिकार (3) कार्ल मार्क्स (2) किसान आंदोलन (1) कोरोना (31) ग्राउंड रिपोर्ट (3) छिनते श्रम कानून (18) जनचेतना यात्रा (5) ठेका श्रम (1) प्रवासी श्रमिक (1) फासीवाद (2) भगत सिंह (6) माइक्रोमैक्स (61) मारुति मजदूर (60) मासा (70) मज़दूर इतिहास (14) लेनिन (2) श्रमजीवी महिला (5) समझौता (1)

हमारे बारे में

आज जहां मज़दूर वर्ग पर ताबड़तोड़ हमले हो रहे हैं। वहीं मेहनतकश आबादी की खबरें मुख्य मीडिया से गायब हैं। दरअसल, उस पर सत्ता संरक्षण में पूँजीपति वर्ग का कब्जा है, जो मेहनतकश आवाम का शोषण कर रही है। ऐसे में मज़दूरों को अपना वैकल्पिक मीडिया खड़ा करना बेहद जरूरी है। देश में मज़दूरों की वैकल्पिक मीडिया खड़ी हुई है या हो रही। उसी प्रक्रिया के एक हिस्से के तौर पर मेहनतकश वेबसाइट आपके बीच सक्रिय है, जो पूरी मेहनतकश आवाम की है। यहाँ मेहनतकश की हर खबर बिना किसी रोक-टोक के प्रकाशित होती है। जहाँ मेहनतकश ही रिपोर्टर है, पत्रकार है। इसलिए आइए www.mehnatkash.in को मजबूत और सशक्त बनाएं! मेहनतकश वर्ग के संघर्ष को मजबूत करने में योगदान अपना योगदान दें।

ये भी देखें


  • Economic & Political Weekly
  • Gurgaon Workers News
  • वर्कर्स यूनिटी
  • समयांतर पत्रिका
  • टी एन लेबर
  • संघर्षरत मेहनतकश
  • जनज्वार
  • संघर्ष संवाद
  • 100 फ्लावर्स
  • लेबर न्यूज
  • मुक्ति संग्राम

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.