छत्तीसगढ़: फैक्ट्री में भयावह ब्लास्ट, इलाका दहला; 10 मज़दूरों के बिखरे हुए चिथड़े मिले, कई घायल

ब्लास्ट की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। चारों और चीख-पुकार मच गई। पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। भयावह मंज़र; मजदूरों के शरीर के टुकड़े चारों तरफ फैल गए।
अभी एक दिन पहले महाराष्ट्र ठाणे जिले के डोंबिवली में एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भयावह घटना जहाँ से उतरी भी नहीं थी कि अब छत्तीसगढ़ से वैसी ही भयानक घटना और मज़दूरों के मरने की घटना सामने है। ठाणे हादसे में 10 की मौत हुई और 64 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
ताजा घटना छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड के बारूद फैक्ट्री की है, जहां शनिवार को जोरदार ब्लास्ट हुआ। धड़धड़ा कर गिर गई 4 मंजिला इमारत।

सुबह-सुबह तेज धमाके के साथ चारों और सन्नाटा छा गया। चारों और चीख-पुकार मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। फैक्टरी परिसर में 10 मजदूरों के जगह-जगह शरीर के चिथड़े बिखरे हुए दिखाई दिये। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि बारूद फैक्टरी में विस्फोट इतना तगड़ा था कि सीसीटीवी फुटेज भी कांप उठा और हिलता हुआ दिखाई दे रहा है। ब्लास्ट की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। इस घटना में अभी तक कुल 10 लोगों की मौत हुई है। वहीं कई लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।
भयावह मंज़र
छत्तीसगढ़ की यह सबसे बड़ी बारूद फैक्ट्री है। बताया जा रहा है कि मलबे में कुछ लोग दबे हो सकते हैं। विस्फोट इतना खतरनाक था कि मजदूरों के शरीर के टुकड़े चारों तरफ फैल गए। धमाके के बाद आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए हैं। खबर लिखने तक बचाव व राहत कार्य जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पिरदा स्थित बारूद फैक्ट्री में शनिवार की सुबह ब्लास्ट हो गया। इस धमाके से फैक्ट्री के अंदर बड़ा गड्ढा हो गया। धमाके का असर फैक्ट्री के कई किलोमीटर तक महसूस किया गया। यहां तक कि, फैक्ट्री के आसपास स्थित कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि विस्फोट के समय फैक्ट्री में 100 मजदूर काम कर रहे थे, जिसमें कई अभी भी लापता हैं। उनके मलबे में फंसे होने की आशंका है।
शुरुआत में अधिकारियों ने जानकारी दी है कि यह धमाका पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में हुआ है और छह लोग घायल हो गए हैं। हालांकि समय बीतने के साथ घायलों व मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। ब्लास्ट के बाद प्रशासन लगातार मलबे के नीचे दबे मजदूरों को खोजने में जुटा हुआ है।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
विस्फोट के बाद घायलों को डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल ले जाया गया। कुछ घायलों को गंभीर अवस्था में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ले जाया गया।
घटनास्थल के पास एक बारूद गोदाम में भी लगी आग
घटनास्थल के पास ही एक और गोदाम में भी आग लग गई है। यहां भी बड़े पैमाने पर बारूद और विस्फोटक सामान रखा गया है। मौके पर मौजूद दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई है।

लापरवाही के कारण हुआ बड़ा हादसा- सरपंच
बोरसी गांव के सरपंच टिकेंद्र परगनिहा ने ने कहा कि, बड़ी संख्या अभी भी लोग यहां मलबे के नीचे फंस गए हैं। सरपंच ने बताया कि, फैक्ट्री में हो रही लापरवाही की जानकारी पहले ही प्रशासन को दी जा चुकी है। यह ब्लास्ट लापरवाही के कारण ही हुआ है। अभी भी यहां पर हादसे की आशंका बनी हुई है।
छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी बारूद फैक्ट्री
बोरसी के इस बारूद फैक्ट्री को छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी बारूद फैक्ट्री मानी जाती है। बहुत ही लंबे समय से यह फैक्ट्री संचालित हो रही है। यह प्लॉट लगभग 300-400 एकड़ में फैला है। इतने बड़े फैक्ट्री में ब्लास्ट से लोग दहशत में हैं।
1 thought on “छत्तीसगढ़: फैक्ट्री में भयावह ब्लास्ट, इलाका दहला; 10 मज़दूरों के बिखरे हुए चिथड़े मिले, कई घायल”
Comments are closed.