आंध्रप्रदेश के काकीनाडा में चीनी मिल में विस्फोट; 2 मज़दूरों की मौत, 6 घायल, 1 अन्य गंभीर

Sugar_faictory_hadasa

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में कन्वेयर बेल्ट में शॉर्ट सर्किट के कारण विस्फोट हुआ है, जिसका चीनी बैग लोड करने के लिए उपयोग किया जाता है। मजदूर आग में बुरी तरह झुलस गए।

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में आज शुक्रवार को एक चीनी कारखाने में भीषण आग लग गई। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

धटना के तुरंत बाद दमकल विभाग, विद्युत विभाग और पुलिस अधिकारियों ने इलाके का निरीक्षण किया। एक अधिकारी ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।   

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार काकीनाडा के एसपी रवींद्रनाथ बाबू ने कहा, वकालापुडी चीनी कारखाने में एक भीषण आग दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। छह अन्य लोग घायल हो गए जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया संकेत मिलता है कि कारखाने में शॉर्ट सर्किट के कारण एक कन्वेयर बेल्ट में विस्फोट हुआ जिसका चीनी बैग लोड करने के लिए उपयोग किया जाता है। घायलों को तुरंत अस्पातल ले जाया गया। दमकल विभाग, विद्युत विभाग और पुलिस अधिकारी उस क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं। मामला दर्ज किया गया है।

भूली-बिसरी ख़बरे