जमुरिया स्थित गगन स्पंज आयरन फैक्ट्री के लोहा गलाने वाली भट्टी में लगे लैडल से पिघला हुआ लोहा ओवरफ्लो होकर गिरने से मजदूरों की दर्दनाक स्थिति। मची अफरा-तफरी। पश्चिम बंगाल के जमुरिया के इकरा शिल्पा तालुक में गगन स्पंज आयरन फैक्ट्री के फर्नेस से पिघला हुआ गर्म लोहे की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत की खबर है जबकि 5 मजदूर पूरी तरह झुलस गए है। घटना में घायलों को रानीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य को दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है फैक्ट्री के लोहा गलाने वाली भट्टी में लगे लैडल से पिघला हुआ लोहा ओवरफ्लो होकर गिरने से हादसा हुआ है। 15 दिसंबर की बीटी रात को हुई इस घटना से जामुड़िया औद्योगिक इलाके में काफी तनाव फैल गया। लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त हुआ। जमुरिया बाजार इलाके के रहने वाले किशन केसरी नामक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी है। शिफ्ट प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा बिहार के जमुई, उत्तर प्रदेश के बलियार निवासी देवेन्द्र कुमार यादव, बिहार के सिवान निवासी राम रतन राम और पूर्वी कॉलेज पारा, रानीगंज निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए है। विवेक कुमार गोंड को रानीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिहार के बांका जिले के भागपुर निवासी पप्पू यादव गंभीर रूप से घायल हो गये और उन्हें दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर के अनुसार जामुड़िया पुलिस सभी घटनाओं की जांच कर रही है। घटना के बाद तमाम लोगों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। यह सवाल गंभीर हैं कि बगैर पर्याप्त सुरक्षा फैक्ट्री में काम कैसे होता रहा है। आखिर कैसे लेडलसे गर्म पिघला लोहा मजदूरों पर गिर गया। हालांकि फैक्ट्रियों में आएदिन घटित होती घटनाओं में मजदूरों की जान जाने से लेकर अंग-भंग होने की तमाम मामलों की तरह यह मुद्दा भी दब जाएगा, और मुनाफे की आंधी हवस के शिकार मज़दूर बनाते रहेंगे।