पंतनगर: हेंकेल इंडिया में यूनियन महामंत्री की कार्यबहाली सहित 4 वर्ष के लिए ₹13500 का वेतन समझौता संपन्न

147229586

पंतनगर (उत्तराखंड)। हेंकल एडहेसिव्स टेक्नोलॉजिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सिडकुल पंतनगर में डेढ़ माह संघर्ष के बाद यूनियन महामंत्री की कार्यबहाली के साथ चार वर्ष के लिए ₹13500का वेतन समझौत संपन्न हो गया।

18 नवंबर को सहायक श्रम आयुक्त की मध्यस्थता में हुए समझौते के बाद आंदोलन समाप्त हो गया और समस्त आंदोलित श्रमिक कार्य पर वापस लौट गए।

दरअसल कंपनी में यूनियन बनने के बाद से ही प्रबंधन का दमन और एक-एककर कई मज़दूरों को निकालने के कारण श्रमिकों में आक्रोश था। यूनियन का माँगपत्र भी विवादित रहा। इस बीच कार्य के दौरान एक श्रमिक के हाथ की उँगलियाँ कटने की शिकायत उच्च प्रबंधन से कराने के कारण प्रतिशोधवश स्थानीय प्रबंधन ने यूनियन के महामंत्री कमल पांडे का फर्जी आरोप में गेट बंद कर दिया था।

इस स्थिति में मज़दूर 8 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। तबसे आंदोलन जारी रहा, जो समझौते की जीत के साथ समाप्त हुआ।

पंतनगर: हेंकेल मज़दूर क्यों हैं संघर्ष की राह पर?

यूनियन का कथन

समझौते पर हेंकेल मज़दूर संघ पंतनगर उत्तराखंड संबद्धता भारतीय मज़दूर संघ ने बताया कि शांतिपूर्ण धरना दिनाँक 18/11/2024 को ALC महोदया के समक्ष दोनों पक्षों द्वारा सहमति के बाद समाप्त हुआ। प्रबंधन ने कमल पांडे को चेतावनी पत्र देकर कार्य पर लिया।

समझौते के तहत 18 नवंबर से तत्काल प्रभाव से कमल पांडे के साथ सभी श्रमिकों की कंपनी में ड्यूटी जॉइन कर ली।

समझौते के मुख्य बिंदु

इस समझौते में निम्न मुख्य बिन्दुओं पर सहमति बनी-

  1. निलंबित श्रमिक श्री कमल पांडे की कार्यबहाली हुई।
  2. घायल श्रमिक श्री अश्विनी कृषाली को मुआवजे की कुछ धनराशि (लगभग 3.6 लाख) दी गयी। शेष राशि तथा जॉब गारंटी आपसी चर्चा से हल होगा।
  3. मांगपत्र पर समझौता- ₹13500/-प्रति माह, 4 वर्ष के लिए AGC में वेतन वृद्धि हुई है
    ★ समझौता अप्रैल 2024 से मार्च 2028 तक के लिए है।
    ★ प्रथम वर्ष के लिए 40%, द्वितीय वर्ष के लिए 30%, तृतीय वर्ष के लिए 20% और चतुर्थ वर्ष के लिए 10%
  4. इंसेंटिव AGC का 13.5% मिलेगा, साथ ही कुछ सुविधाएं बढ़ेंगी।

यूनियन अध्यक्ष संजय प्रकाश ने कहा कि इस समझौते में बीएमएस के संरक्षक रमेश चन्द्र जोशी जी का विशेष योगदान और गणेश मेहरा जी एवं दीपेन्द्र भट्ट जी का सहयोग रहा। साथ ही CSTU से मुकुल जी का सहयोग रहा। इस जीत में यूनियन के सभी सदस्यों के एकजुटता और लगातार संघर्ष का योगदान रहा।

भूली-बिसरी ख़बरे