उत्तराखंड : 28 अगस्त को वादा निभाओ दिवस मनाएंगे बिजली कर्मचारी

27 जुलाई को हुए समझौते की समय सीमा समाप्ति की ओर है, कितु ऊर्जा निगम प्रबंधन और सरकार द्वारा किसी समस्या का समाधान न होने से विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों में आक्रोश है।
वायदे के तहत माँगों का निस्तारण नहीं तो होगी हड़ताल
देहरादून (उत्तराखंड)। राज्य के विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों ने बुधवार को राजधानी के डाकपत्थर के निरीक्षण भवन में बैठक कर सरकार की ओर से समस्या समाधान को लिये गए समय सीमा के समाप्त होने पर आक्रोश व्यक्त किया। समाधान नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी।
विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों ने समस्याएं जल्द हल न होने पर पुन: हड़ताल पर जाने की बात कही। मांगे पूरी नहीं होने से नाराज अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। निर्णय लिया कि पूरे राज्य में 28 अगस्त को वादा निभाओ दिवस मनाते हुए यूजेवीएनएल के परियोजना कार्यालय और देहरादून मुख्यालय पर प्रदर्शन करने करेंगे।
विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एक माह पूर्व प्रदेश सरकार की ओर से मांगें पूरी करने के लिए समय लिया गया था। समय लगभग समाप्त होने को है, कितु अभी तक ऊर्जा कार्मिकों की समस्याओं का कोई निवारण नहीं हुआ। इसके चलते आंदोलन की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया, साथ ही मोर्चा की केंद्रीय कार्यकारिणी ने पूरे राज्य में वादा निभाओ दिवस को जोर-शोर से मनाने का निर्णय लिया।
ऊर्जा निगमों की सभी ट्रेड यूनियन और एसोसिएशन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इस बात को लेकर भारी आक्रोश व्यक्त किया गया। 27 जुलाई को हुए समझौते की समय सीमा लगभग समाप्ति की ओर है, कितु तीनों ऊर्जा निगम प्रबंधन और सरकार की ओर से कर्मचारियों की किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया गया।
मोर्चा ने साफ तौर पर कहा कि जब तक ऊर्जा कार्मिकों की लंबित समस्याओं और उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन को जारी रखा जाएगा। मोर्चा ने शांतिपूर्ण तरीके से अपने आंदोलन को शुरू भी कर दिया है।
मोर्चा ने निर्णय लिया कि 28 अगस्त को 10 से 12 बजे तक डाकपत्थर में परियोजना कार्यालय और देहरादून मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। अगर शासन की ओर से अभी भी समस्याओं का निवारण नहीं किया गया तो वह फिर से हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
आंदोलन के तहत 27 अगस्त तक मोर्चा के सभी घटक संगठनों के पदाधिकारी राज्य के समस्त जनप्रतिनिधियों विधायक, सांसद और मंत्रियों को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं के समाधान और राज्य को ऊर्जा जैसे आवश्यक सेवा की हड़ताल से बचाने का आग्रह करेंगे।
वक्ताओं ने कहा कि ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा नियमित और अन्य कर्मचारियों की पूर्व की सेवा शर्तों की बहाली समेत 14 मांगों पर निरंतर आंदोलनरत हैं। समझौता के अनुरूप एक माह की अवधि पूर्ण होने पर 28 अगस्त को पूरे राज्य में वादा निभाओ दिवस मनाया जाएगा। इसमें राज्य के ऊर्जा निगम मुख्यालय पर 10 से 12 बजे तक गेट मीटिग, तीनों ऊर्जा निगमों के प्रबंध निदेशकों को मुख्यालय पर ज्ञापन दिया जाएगा, इसके अतिरिक्त राज्य के सभी जोन और परियोजनाओं पर भी गेट मीटिग आयोजित की जाएगी।
मोर्चा सह संयोजक व ऊर्जा कामगार संगठन अध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता और मोहम्मद रियाज के संचालन में हुई बैठक में जीसी पुरोहित, भानु प्रकाश जोशी, पंकज सैनी सुशील टमटा, गोपाल बिहारी, पंकज नैथानी, संजय राणा, शंकर आदि मौजूद रहे।