उत्तराखंड : चिकित्सा स्वास्थ्य के चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी 10 मार्च के बाद करेंगे आंदोलन

7HRD1_0603357DD_6_1646571019_1646571019

वेतन, पदोन्नति व पुरानी पेंशन बहाली आदि की माँग कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि कोविड में जीजान से कार्य किया गया लेकिन प्रोत्साहन भत्ता, कुंभ मेला भत्ता भी नहीं मिला है।

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, उपमहामंत्री संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जेपी चाहर और प्रदेश ऑडिटर महेश कुमार ने कहा कि जिन कर्मचारियों द्वारा कोविड में जीजान से कार्य किया गया उनको प्रोत्साहन भत्ता नहीं दिए जाने से कर्मी निराश हैं। कर्मचारियों को कुंभ मेला भत्ता भी नहीं मिला है। 10 मार्च के बाद आंदोलन किया जायेगा। जरूरत पड़ी तो कर्मचारियों को मिला कोविड सम्मान पत्र भी वापस लौटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नति की फाइल शासन में अटकी हुई है। कर्मचारियों को पौष्टिक आहार भत्ता, जोखिम भत्ता, एक माह का मानदेय, जो कर्मचारी पदोन्नत नहीं किये जा सकते हैं, उनको अंतिम ग्रेड पे 4200 दिया जाना चाहिए।

जिला मंत्री राकेश भंवर, ऑडिटर शीशपाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र तेश्वर और गुरुकुल के उपाध्यक्ष ताजबर सिंह नेगी ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जानी चाहिए। कर्मचारियों को एकजुट होकर अपने हितों के लिए कार्य करना होगा। तभी कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण किया जा सकेगा। बैठक में सुरेंद्र कुमार, महेश कुमार, धर्मसिंह, सुरेश चंद, शीशपाल, मनोज कुमार,सुभाष कुमार, राजकुमार, मूलचंद चौधरी, ताजबर नेगी, अरुण कुमार, पप्पू सैनी, संदीप शर्मा, सूरजबली, सतीश, दिनेश नौटियाल, मुकेश कुमार, नितिन, सचिन,विजय, केएम जोसेफ, दीपक, मुन्नी, पूनम, संतोष कुमारी,रजनी,सुदेश, इत्यादि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान से साभार