कहा कि कोविड काल में पूरी निष्ठा से सेवा करने के बाद कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने से विकट हालातों का सामना करना पड़ रहा है। एक अप्रैल से पूरे प्रदेश में आंदोलन जारी है।
बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग के लिए उपनल कर्मचारी हरेला पर्व के दिन भी आंदोलन पर डटे रहे। कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।
उपनल कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संजय कनौजिया ने कहा कि सरकार और विभाग कर्मचारियों के आंदोलन की सुध नहीं ले रही है। एक अप्रैल से लगातार धरना चल रहा है। सेवा समाप्त किए जाने के बाद से कर्मचारी बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। घर और परिवार का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है। कहा कि कोविड काल में पूरी निष्ठा से सेवा करने के बाद कर्मचारियों को ऐसे हालातों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे प्रदेश में आंदोलन हो रहा है, बावजूद इसके सरकार की नजर नहीं पड़ रही है। कहा कि जब तक सेवा विस्तार या समायोजन की मांग पूरी नहीं की जाएगी, आंदोलन जारी रहेगा। वहां पर गोविंद सिंह, सुरेश चंद्र, बलवंत प्रसाद आदि मौजूद रहे।
अमर उजाला से साभार