सैनिटाइजर से एक परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

सैनिटाइज किये हाथ से उठाया सिक रहा पराठा, लगी आग
मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 3 लोगों की हाथों को सैनिटाइज करने के बाद आग लगने से मौत हो गई है। 19 दिन पहले 7 दिसंबर को 45 वर्षीय राजू पिता फकीरचंद वर्मा के घर में अचानक आग लगने से राजू वर्मा, उनकी 40 वर्षीय पत्नी मीना वर्मा, 7 साल की नातिन रिद्दिका और पड़ोसी सीताराम का 11 साल का बेटा कार्तिक झुलस गया।
रावजी बाजार पुलिस के अनुसार आग लाग्ने का मुख्य कारण सैनिटाइजर था। बच्ची के मामा राहुल वर्मा ने पुलिस को बताया कि घर में बच्ची की नानी (उनकी माँ) मीना वर्मा खाना बना रही थी। नातिन रिद्धिका उन्हीं के पास बैठी थी। राजू (उनके पिता) भी किचन में थे, तभी उन्होने अपने हाथ सैनिटाइज किए। इसी दौरान तवे पर सिख रहा पराठा उठाया तो सैनिटाइज के कारण हाथ में आग भभक गई। पास खड़ी मां ने बचाने का प्रयास किया तो उनकी साड़ी ने आग पकड़ ली। इसी दौरान नीचे रखी कैरोसिन की कैन फर्श पर गिर गई और आग तेजी से फैल गई।
आग के चलते राहुल की माँ इसकी चपेट में आ गई। तभी नानी को चीखता देख रिद्धिका भी उनसे जाकर लिपट गई और 95 प्रतिशत झुलस गई। रिद्धिका के चेहरे और शरीर की चमड़ी ज्यादा जल गई थी। रिद्धिका के माता पिता किसी शादी में शामिल होने गाय थे और उसे नानी के पास छोड़ गए थे। रिद्धिका का 5 साल का भाई प्रिंस भी था, लेकिन आग भभकते ही राहुल ने उसे धक्का देकर दूर कर लिया। इसीलिए वह बच गया।
इस हादसे में 20 दिन पहले नानी और नातिन की मौत पहले ही हो गई थी वहीं शुक्रवार देर रात को अस्पताल में इलाज के दौरान राजू ने भी दम तोड़ दिया। रिद्दिका का 4 दिसंबर को जन्मदिन था।
जनसत्ता से साभार