श्रीगंगानगर: जेल कर्मचारियों का मैस बहिष्कार जारी भूखे रहकर कर रहे हैं कार्य

whatsapp-image-2023-06-22-at-72521-pm_1687443053

वेतन विसंगति दूर करने की मांग पर कर्मचारी आंदोलन पर हैं। छह माह पहले भी आंदोलन किया था लेकिन प्रशासन के आश्वासन पर काम पर लौट आए थेजेल कर्मचारियों का मैस बहिष्कार गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। जेल के कर्मचारी इन दिनों सैलरी से जुड़ी कुछ कमियां दूर करने की मांग पर आंदोलन कर रहे हैं। इन लोगों ने करीब छह माह पहले भी आंदोलन किया था लेकिन प्रशासन के इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन देने पर ये लोग काम पर लौट आए थे। कर्मचारियों की मांगों पर लंबे समय तक कार्रवाई नहीं होने पर जेलकर्मी एक बार फिर आंदोलन की राह पर निकल आए हैं। इन लोगों का कहना है कि प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा है। ऐसे में आंदोलन का रास्ता ही एक मात्र विकल्प रह गया है।

जेल कर्मचारियों ने बताया कि वे मैस का बहिष्कार किए हुए हैं। जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, कर्मचारी आंदोलन पर अडिग बने रहेंगे। यहां खास बात यह है कि छह माह पहले भी जेल कर्मियों के आंदोलन के दौरान कई कर्मचारियों का स्वास्थ्य बिगड़ गया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। इस बार भी कर्मचारियों का आंदोलन बढ़ने के साथ उनका स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है। जेलकर्मी शुक्रवार को मांगों के संबंध में अखिल राजस्थान संयुक्त कर्मचारी महासंघ (एकीकृत ) के बैनर तले जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपेंगे।