मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में तीखा आक्रोश था। वे प्रबंधन पर लापरवाही आरोप लगा रहे हैं। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
रांची (झारखंड)। रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के महिलोंग स्थित पारलीवाल केमिकल फैक्ट्री में एल्युमिनियम के स्लैब के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मरने वालों में संतोष कुमार और सुरेश महतो हैं। इस घटना के बाद परिवार के लोग फैक्ट्री गेट पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे।
घटना शुक्रवार की शाम को रांची के टाटीसिल्वे थाना इलाके की पारलीवाल केमिकल फैक्ट्री में घटित हुई। जहां 650 किलो से भी अधिक वजनी एलिमुनियम के स्लैब के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई।
मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। वे प्रबंधन पर लापरवाही आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में तीखा आक्रोश था। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
मृतक संतोष कुमार पारलीवाल फैक्ट्री में फीटर के रूप में कार्यरत था, वहीं सुरेश महतो ने महज 25 दिन पहले सिक्योरिटी गार्ड के रूप में योगदान देना शुरू किया था। दोनों मृतकों की पत्नियों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों के दो छोटे-छोटे दूध मुहें बच्चे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस फैक्ट्री में लगातार शिकायतें आती रहती हैं और लापरवाही की वजह से दोनों की जान गई है।