राजस्थान: कपड़ा फैक्ट्री में भीषण धमाका: बॉयलर फटने से उड़े मज़दूरों के चिथड़े, 2 की मौत, 3 गंभीर

महालक्ष्मी प्रोसेस हाउस में धमाका इतना भीषण था कि एक मजदूर के शरीर के विभिन्न हिस्से मलबे में मिले। धमाके से फैक्ट्री का एक हिस्सा धराशायी हो गया। आसपास भीड़ उमड़ पड़ी।
बाड़मेर (राजस्थान)। बालोतरा जिले के औद्योगिक क्षेत्र थर्ड फेज में शुक्रवार दोपहर कपड़ा फैक्ट्री महालक्ष्मी प्रोसेस हाउस की बॉयलर में प्रोसेस करने के दौरान बॉयलर फटने से दो मजदूरों के चिथड़े उड़ गए। घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई वहीं, तीन घायल हैं।
बालोतरा के औद्योगिक क्षेत्र तृतीय चरण स्थित महालक्ष्मी प्रोसेस हाउस में बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा इतना भीषण था कि बॉयलर के पास काम कर रहे एक मजदूर के चीथड़े उड़ गए।
धमाका इतना भीषण था कि एक मजदूर के शरीर के अंग मलबे में अलग-अलग हिस्से में मिले। धमाके से फैक्ट्री का एक हिस्सा धराशायी हो गया। आसपास भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे की चपेट में आए सभी मजदूरों को निजी वाहन से बालोतरा के नाहटा हॉस्पिटल ले गए। जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। घायल मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, एक मजदूर को जोधपुर रेफर किया गया है जबकि दो का इलाज बालोतरा के हॉस्पिटल में चल रहा है।
खबरों के मुताबिक, दोपहर 1 बजे मजदूर कपड़ा फैक्ट्री में बॉयलर में प्रोसेस कर रहे थे। अचानक बॉयलर का तापमान बढ़ने से धमाका हुआ। पास काम कर रहे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
अपनी जान गंवाने वालों में जवाहरलाल (21) और मेघाराम (52) बालोतरा निवासी बताए जा रहे हैं। घायल मजदूरों का नाम देवेंद्र (20), खेताराम (28), सवाई (23) है जिनका इलाज चल रहा है।
दो मजदूरों की मौके पर मौत
साथी मजदूरों ने बताया कि हादसा भयंकर था। हादसे में बालोतरा निवासी जवाहरलाल (21), गोल स्टेशन (बालोतरा) निवासी मेघाराम प्रजापत (52) की मौत हो गई। देवेन्द्र (20), खेताराम (28), सवाई (23) का इलाज चल रहा है। धमाके से फैक्ट्री का एक हिस्सा ढह गया।
धमाके की आवाज सुनकर वहां भीड़ जमा हो गई। अन्य मजदूर: हादसे की चपेट में आए सभी मजदूरों को निजी वाहन से बालोतरा के नाहटा अस्पताल ले जाया गया। विस्फोट इतना भीषण था कि एक मजदूर के शरीर के टुकड़े मलबे में अलग-अलग हिस्सों में मिले।
मज़दूर गंभीर, जोधपुर रेफर
बालोतरा अस्पताल में इलाज करा रहे घायल मजदूर खेताराम ने बताया कि हर दिन की तरह आज भी हम काम करने के लिए फैक्ट्री पहुंचे थे। मैं महालक्ष्मी प्रोसेस हाउस में मजदूर के रूप में काम करता हूं। दोपहर में बॉयलर चालू किया। बॉयलर के पास छह-सात मजदूर काम कर रहे थे। दोपहर में एक विस्फोट की आवाज सुनी गई। बॉयलर के जबरदस्त धमाके से मैं उछलकर दूर जा गिरा।
बालोतरा अस्पताल के डॉ. हरीश खत्री ने बताया कि हादसे के बाद अस्पताल प्रशासन सक्रिय हो गया है। घायलों के आते ही उनका उपचार किया गया। इलाज के दौरान लाए गए घायल मजदूरों के शरीर पर ज्यादा चोट नहीं थी। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण देवेन्द्र को जोधपुर रैफर किया गया।