भयावह: प्लास्टिक टंकी बनाने वाली सिंटेक्टस फैक्ट्री में कार्य के दौरान उबलते हुए कैमिकल और प्लास्टिक से भरे हुए टैंकर में गिर कर झुलसे मज़दूरों में 5 की स्थिति गंभीर है। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित एक बड़ी प्लास्टिक फैक्ट्री सिंटेक्टस में खौलते हुए प्लास्टिग से भरे टैंकर में अचानक छह मजदूर गिर गए। एक को तो जैसे तैसे बाहर निकाल लिया गया। लेकिन पांच बुरी तरह से झुलस गए। हादसा फैक्ट्री के डाई हाउस में हुआ है। फिलहाल बुरी तरह झुलसे पाँच मज़दूरों को अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहाँ उन सभी उपचार शुरू कर दिया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल रविवार देर रात फैक्ट्री में काम चल रहा था। सिंटेक्टस मिल के डाई हाउस में कैमिकल और प्लास्टिक से सामान बनाया जा रहा था। जहाँ मशीनों की सहायता से कैमिकल और प्लास्टिक दोनो को उबाला जा रहा था। उसके बाद डाई के जरिए सामान बनाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान अचानक खौलता हुआ गर्म कैमिकल मजदूरों पर आ गिरा। इसमें रणजीत (28 साल), दतिया (27 साल), शुभम, राजेन्द्र और दिलिप झुलस गए। पांचों को खौलते लिक्विड से निकालकर तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल फैक्ट्री की सुरक्षा टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है। जिस क्षेत्र में यह हादसा हुआ है उस क्षेत्र में फिलहाल काम बंद कर दिया गया है। पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। मशीन और मज़दूर से जुड़े सुरक्षा के तमाम मानक जांचे जा रहे हैं।