रायपुर: आलोक फेरोलाईज फैक्ट्री में दो मज़दूर आग की भट्टी में झुलसे, एक मज़दूर की मौत

75241715-235b-4274-b544-92a1ea20fd94

फैक्ट्री में काम के दौरान दो मजदूर बुरी तरह झुलस गए थे। इलाज के दौरान एक मजदूर ने दम तोड़ दिया। मृतक की बहन ने कंपनी से 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है।

रायपुर के उरला थाना स्थित एक फैक्ट्री में हुए हादसे में मजदूर की मौत हो गई। बुरी तरह झुलसने से उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को मजदूर की दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक की बहन ने कंपनी से 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा 6 जनवरी को हुआ था। आलोक फेरोलाईज फैक्ट्री में काम करते समय आग की भट्टी में झुलसकर दो मजदूर बुरी तरह घायल हो गए थे। जिसमें एक मजदूर 19 साल के प्रियांशु घृतलहरे की हालत बहुत गंभीर थी। दूसरा मजदूर 45 साल के चंद्राकर भी घायल था। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस मामले में प्रियांशु घृतलहरे की शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई। प्रियांशु की मौत के बाद उसकी बहन ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने घटना की सूचना देते समय भाई के बुरी तरह से जल जाने की बात नहीं बताई थी। कंपनी ने उन्हें हड्डी वाले अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां उनका इलाज ठीक से नहीं हुआ।

मृतक की बहन ने कहा कि स्थिति गंभीर होने के बाद उसे दूसरे अस्पताल पर ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने कंपनी से 50 लाख रुपए मुआवजा की मांग की है। जिससे उनका परिवार आगे अपना गुजारा कर सके। फिलहाल इस मामले में उरला थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

भूली-बिसरी ख़बरे