रायपुर: फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग; दो महिला श्रमिकों की जलकर दर्दनाक मौत

image-8-9

आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था। घटना के बाद पुरुष श्रमिक भागकर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन दो महिला श्रमिक आग की चपेट में आ गईं।

राजधानी रायपुर के गोंदवारा स्थित फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची। फिलहाल फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। फोम फैक्ट्री में लगी आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था। मिली जानकारी के अनुसार आग लगभग शाम चार बजे लगी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में सात लोग काम कर रहे थे। आग लगने से पांच पुरुष भागकर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन दो महिला कर्मचारी आग के चपेट में आ गईं।

दमकल की टीम ने दोनों महिलाओं को फैक्ट्री से बाहर निकाला। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। दोनों मृतका की पहचान यमुना और रामेश्वरी की रूप में हुई है।

भूली-बिसरी ख़बरे