ट्रेड यूनियन नेता लखविंदर को झूठे सीआईए पुलिस जाँच में फसाने की साजिश का चौतरफा विरोध

Marshl_mashin_Lakhvindar_protest

अधिकारों के संघर्ष को कुचलने की साजिश का मार्शल मशीन्स मज़दूर यूनियन द्वारा भी विरोध। कंपनी मालिकों-मैनेजमैंट द्वारा झूठी शिकायत वापिस न हुई तो सामूहिक तीखा संघर्ष होगा।

लुधियाणा (पंजाब)। मार्शल मशीन्स मजदूर यूनियन, पंजाब के मुख्य सलाहकार और कारखाना मज़दूर यूनियन, पंजाब के अध्यक्ष लखविंदर सिंह को झूठी शिकायत पर सीआईए पुलिस जाँच में फसाने की कोशिशों का चौतरफा विरोध हो रहा है। जहाँ मार्शल मशीन्स मज़दूर यूनियन ने तीखा विरोध जाहिर किया है, वहीं विभिन्न संगठनों द्वारा संयुक्त प्रेस बयान जारीकर विरोध जताया गया है।

मार्शल मशीन्स मज़दूर यूनियन द्वारा रोष प्रदर्शन

मंगलवार शाम को मार्शल मशीन्स मज़दूर यूनियन द्वारा विरोध करते हुए आर एण्ड डी पार्क, फोकल प्वाइंट में रोष प्रदर्शन किया। लुधियाणा के फोकल प्वाइंट के फेस 5 में स्थित मार्शल मशीन्स लिमिटेड के मालिकों/प्रबंधकों द्वारा लखविंदर सिंह के खिलाफ़ झूठी शिकायत पर सी.आई.ए. पुलिस जाँच संबंधी कार्रवाई पर मज़दूरों में रोष है।

मार्शल मशीन्स मज़दूर यूनियन, पंजाब कमेटी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी द्वारा मज़दूरों के वेतन, ईपीएफ, ईएसआई, बोनस, हाजिरी आदि अधिकारों के हनन के खिलाफ मज़दूरों के संघर्ष में लखविंदर सिंह नेतृत्व कर रहे हैं। मज़दूरों और नेताओं को डराने-धमकाने के इरादे से यह साजिश रची गई है। अगर कंपनी मालिकों-मैनेजमेंट द्वारा झूठी शिकायत वापिस न ली गई तो तीखा संघर्ष लड़ा जाएगा।

यूनियन ने माँग की है कि पुलिस मालिक-मैनेजमैंट पर झूठी शिकायत करने के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई करे। लखविंदर सिंह लुधियाणा के ट्रेड यूनियन आंदोलन लंबे समय से सक्रिय हैं। क़ानूनी और शातिपूर्ण मज़दूर संघर्ष को कुचलने के लिए कत्ल, अपहरण, आतंकवाद, तस्करी जैसे गंभीर मामलों के लिए बने पंजाब पुलिस के विशेष विभाग सी.आई.ए. की जाँच में ट्रेड यूनियन नेता को फसाने की साजिश बेहद निंदनीय और अपराधिक मामला है।

पूँजीपतियों द्वारा मज़दूर यूनियन कार्यकर्ताओं-नेताओं के खिलाफ़ झूठी पुलिस शिकायतें आम बात है। ऐसे मामले सी.आई.ए. पुलिस के दायरे के नहीं हैं। ट्रेड यूनियन नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ पूँजीपतियों का ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संयुक्त बयान में ट्रेड यूनियन नेता को झूठे मामले में फसाने की साजिश का विरोध

लुधियाणा जिले की विभिन्न मज़दूर, किसान, नौजवान, मुलाजिम संगठनों ने मार्शल मशीन्स लिमिटेड के मालिक-मैनेजमैंट द्वारा ट्रेड यूनियन नेता लखविंदर सिंह के खिलाफ की गई झूठी पुलिस शिकायत के आधार पर सी.आई.ए. जाँच-पड़ताल का सख्त विरोध किया है।

साझा बयान में कहा गया है कि लखविंदर सिंह लुधियाणा के ट्रेड यूनियन आंदोलन में लंबे समय से सक्रिय हैं। मज़दूर अधिकारों के लिए क़ानूनी और शांतिपूर्ण संघर्ष को दबाने के लिए कत्ल, अपहरण, आतंकवाद, तस्करी जैसे गंभीर मामलों के लिए बने पंजाब पुलिस के विशेष विभाग सी.आई.ए. की जाँच-पड़ताल में ट्रेड यूनियन नेता को फसाने की साजिश बेहद निंदनीय और अपराधिक मामला है। पूँजीपतियों द्वारा मज़दूर यूनियन कार्यकर्ताओं-नेताओं के खिलाफ़ झूठी पुलिस शिकायतें आम बात है। ऐसे मामले सी.आई.ए. पुलिस के दायरे के नहीं हैं। ट्रेड यूनियन नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ पूँजीपतियों का ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संगठनों का कहना है कि कंपनी द्वारा मज़दूरों के वेतन, ईएसआई, बोनस आदि का करोड़ों रुपया दबाया गया है। ईपीएफ विभाग ने तो मालिक के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने के लिए शिकायत भी दी हुई है। मज़दूरों के शांतिपूर्ण और क़ानूनी संघर्ष में लखविंदर सिंह नेतृत्व कर रहे हैं। इस बात का बदला लेने के लिए और मज़दूर संघर्ष को कुचलने के इरादे से निराधार सी.आई.ए. जाँच में फसाने की साजिश रची गई है।

अगर कंपनी मालिकों-मैनेजमैंट द्वारा झूठी शिकायत वापिस न ली गई तो तीखा संघर्ष लड़ा जाएगा। पुलिस से माँग की गई है कि झूठी शिकायत करने वाले मालिक-मैनेजमैंट के खिलाफ़ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति कारखाना मज़दूर यूनियन की जनरल सेक्रेट्री कल्पना, मोल्डर एंड स्टील वर्कर्ज यूनियन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, इंकलाबी मजदूर केंद्र के संयोजक सुरिंदर सिंह, डिस्ट्रिक्ट स्टील वर्कर्ज यूनियन अध्यक्ष सरबजीत सिंह सरहाली, तर्कशील सोसाइटी लुधियाणा इकाई के अध्यक्ष बलविंदर सिंह, मोल्डर एंड स्टील वर्कर्ज यूनियन के प्रधान विजय नारायण, जमहूरी अधिकार सभा के जिला अध्यक्ष जसवंत जीरख, डैमोक्रेटिक लॉयर्ज ऐसोसिएशन के एडवोकेट हरप्रीत सिंह जीरख, आजाद हिंद निर्माण मज़दूर यूनियन पंजाब के अध्यक्ष हरि सिंह साहनी, पेंडू मज़दूर यूनियन मशाल के प्रधान सुखदेव सिंह भूँदड़ी, भाकियू (डकौंदा) के बेअंत सिंह बाणीवाल, डेमोक्रेटिक मुलाजिम फ्रंट के सुखविंदर लील और रमनजीत सिंह संधु, सर्व-साझा क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के प्रधान प्रभाकर, टेक्सटाइल-हौज़री कामगार यूनियन के अध्यक्ष जगदीश सिंह, नौजवान भारत सभा की बिन्नी द्वारा जारी की गई है।

भूली-बिसरी ख़बरे