निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

ezgif-5-4301af1f68aa

इस आदेश को निरस्त करने की मांग की

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने एक घंटे विरोध प्रदर्शन किया।एकजुट कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से इस आदेश को निरस्त करने की मांग की।विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के कर्मचारी जॉर्ज टाउन स्थित कार्यालय में दोपहर लंच के समय एकजुट हुए। सभी ने बिजली विभाग के निजीकरण का विरोध किया। इसके दुष्परिणाम के बारे में लोगों को बताया।

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनसे निजीकरण के आदेश को निरस्त करने की मांग की। इस मौके पर इंजीनियर अजीत पटेल, इंजीनियर विजय प्रताप तिवारी, जवाहर लाल विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।