पटना: प्लाईवुड फैक्ट्री में प्लाई का ढेर गिरा, महिला मज़दूर की दर्दनाक मौत

मृतका फैक्ट्री में प्लाई घिसने का काम करती थी। काम के दौरान कई टन वजनी प्लाई के नीचे वह दब गई। कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था।
पटना (बिहार)। नेशनल प्लाईवुड फैक्ट्री में दर्दनाक हादसे में महिला मजदूर की मौत हो गई। काम करने के दौरान अचानक प्लाई का ढेर महिला के ऊपर गिर गया। नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह द्रदानक घटना पटना जिले के नदी थाना क्षेत्र में नेशनल प्लाईवुड फैक्ट्री की है। यहाँ शुक्रवार देर रात को काम करते समय कई टन वजनी प्लाई के नीचे महिला दब गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतका 50 वर्षीय महिला मज़दूर का नाम मुल्लर देवी है। वह मोजीपुर गांव की रहने वाले थी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
फैक्ट्री में काम करने वालों ने बताया कि मृतका मुल्लर देवी फैक्ट्री में प्लाई घिसने का काम करती थी। काम के दौरान वह कई टन वजनी प्लाई के नीचे दब गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे वहां से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था।
घटना की सूचना मिलने के बाद नदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने हादसे को लेकर कंपनी के कर्मचारियों और मजदूरों से पूछताछ की और बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
हालांकि जांच के बाद अन्य हादसों की तरह यह मामला भी शांत हो जाएगा और मज़दूर मुनाफे की अंधी हवस का शिकार बनते रहेंगे।