पंतनगर: डेल्टा इम्प्लाइज यूनियन के कृष्णा नारायण झा अध्यक्ष व भुवन चंद्र पंत महामंत्री निर्वाचित

Delta_new_teem

आम सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। नई ऊर्जा के साथ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने मज़दूर हित में लगातार सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

पंतनगर (उत्तराखण्ड)। डेल्टा इम्प्लाइज यूनियन की आम सभा में यूनियन का चौथा चुनाव शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ और हर्षोल्लास के साथ नई कार्यकारिणी चुनी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने मज़दूर हित में लगातार सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

4 फरवरी को यूनियन की आमसभा का आगाज़ अध्यक्ष कृष्णा नारायण झा द्वारा सदस्यों के सम्बोधन और कार्यकारिणी को भंग कर विधान के अनुसार चुनाव सम्पन्न कराने की घोषणा के साथ हुआ। नियमानुसार सभा अध्यक्ष व चुनाव अधिकारी पूरण सिंह बिष्ट के दिशा निर्देशन तथा पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह रावत व रमाशंकर दुबे के सक्रिय सहयोग से चुनाव संपन्न हुआ और नई कार्यकारिणी गठित हुई।

यूनियन अध्यक्ष कृष्णा नारायण झा ने बताया कि ख़ुशी की बात यह है कि चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत विगत एक महीने पूर्व हुई, लेकिन अध्यक्ष पद के अलावा किसी भी अन्य पदों पर प्रतिनिधि ने दावा नहीं किया। सभी पद पर सदस्यों की परिपक्वता, आपसी तालमेल का पुनः अद्वितीय उदाहरण पेश किया गया। डेल्टा इम्प्लाइज यूनियन द्वारा उद्योग एवं श्रमिक हितों को सर्वोपरी रखते हुए हर क्षेत्र में यूनियन की अग्रणी भूमिका व विकास के आधार पर कार्य जारी है।

अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में सभा में 121 उपस्थित सद्स्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें 2 मत खराब हुए। 119 मतों में से 54/65 के मतों के आधार पर सर्वाधिक मत प्राप्तकर पूर्व अध्यक्ष कृष्णा नारायण झा पुनः अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। वहीं मर्यादा को आगे बढ़ाने के साथ अन्य पदों के प्रस्ताव को सर्व सहमति से तालियों की गूंज के साथ सहमति मिली।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष कृष्णा नारायण झा, उपाध्यक्ष संजय चौहान, महामंत्री भुवन चंद्र पंत, कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह बिष्ट, संयुक्त मंत्री विनोद राघव, कार्यालय मंत्री मोहन सिंह बिष्ट, प्रचार मंत्री विपिन चन्द्र जोशी व संगठन मंत्री शेलेन्द्र भण्डारी हैं। कार्यकारिणी सदस्य विनीत चौहान, विजय सुयाल, अवनीश सिंह, विद्यासागर राय, मनोज कार्की व कमल बिष्ट चुने गए।

सभा अध्यक्ष पूरण सिंह बिष्ट ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। सभा में उपस्थित समस्त सदस्यों ने तालियाँ बजाकर पूरी कार्यकारिणी का स्वागत किया। मजदूर एकता ज़िंदाबाद, इन्कलाब जिंदाबाद डेल्टा इम्प्लाइज यूनियन ज़िंदाबाद के जय उदघोष के साथ अध्यक्ष ने सभा का समापन किया।

भूली-बिसरी ख़बरे