भयावह : बनते सरिया की गरम मशीन पर मज़दूर गिरा
एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में 30 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मामला पटना में नदी थाना के तहत सबलपुर इलाके का है। काम करने वक्त एक मजदूर का बैलेंस बिगड़ गया और वो सीधे सरिया बनाने वाली मशीन के उपर जा गिरा। उस वक्त मशीन पूरी तरह से गरम थी। मशीन पर गिरते ही मजूदर पूरी तरह से जल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिस मजदूर की मौत हुई उसका नाम राज कुमार था। वो सबलपुर इलाके का ही रहने वाला था और युगेश्वर प्रसाद का बेटा था। अचानक हुए इस हादसे की वजह से सरिया फैक्ट्री कैंपस में हड़कंप मच गया। हादसा गुरुवार की शाम 4 बजे के करीब का हुआ।
मौके पर मौजूद रहे लोगों की मानें तो राजकुमार मशीन पर सीने के बल गिरा था। मशीन इतना अधिक गरम था कि उसका चेहरा पूरी तरह से झूलस चुका था। मामले की जानकारी फैक्ट्री के मालिक के साथ ही पुलिस को भी दी गई। मशीन को बंद करने के बाद ही उस पर से राजकुमार की लाश को उतारा गया। काम करने के दौरान वो अनबैलेंस कैसे हुआ? इसके बारे में किसी को भी पता नहीं है। अब इस मामले में नदी थाना की पुलिस जांच कर रही है।
दैनिक भास्कर से साभार