अस्थायी स्वास्थ्य कर्मचारियों को हटाने के आदेश, विरोध में उतरा कर्मचारी संघ

निकले गए 71 कर्मचारी कोविड के दौरान ड्यूटी पर लगाए गए थे। इसके विरोध में सिविल सर्जन को ज्ञापन दिया गया है। अगर इनको नहीं रखा गया तो सर्व कर्मचारी संघ आंदोलन करेगा।
सिरसा : नागरिक अस्पताल में एनएचएम में लगे 71 अस्थायी कर्मचारियों को हटाने के आदेश दिये गए। ये कर्मचारी नागरिक अस्पताल में नियुक्त थे और शार्प ग्लोबल ग्रुप के माध्यम से लगे हुए थे। हटाए गए कर्मचारी नौकरी पर लगाने रखने और बहाल करने की मांग को लेकर सिविल सर्जन से मिले।
हालांकि सिविल सर्जन ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है विभागीय आदेशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संभवत मुख्यालय कर्मचारियों की सेवा को आगे भी जारी रख सकता है। उधर कर्मचारियों ने हटाने के आदेशों के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ तथा स्वास्थ्य विभाग के ठेका कर्मचारियों के बैनर तले एकत्रित होकर मंथन किया। कर्मचारी नेता राजेश भाकर, स्वास्थ्य कर्मचारी नेता अमित कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
कोविड के समय में इन कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना सरकारी आदेशों की पालना की है परंतु अब सरकार ने इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कर्मचारी नेता अमित कुमार ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा है। उनके साथ मोनिका, इंद्रजीत, मनप्रीत व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। ——— इन कर्मचारियों को हटाने के आदेश दिये गए हैं। डीइओ – 11 लैब टेक्निशियन 25 फार्मासिस्ट – 04 स्टाफ नर्स – 27 रिसर्च एसिसस्टेंटस – 04 —— कोविड के दौरान ड्यूटी पर लगाए गए 71 कर्मचारियों को हटाने के आदेश दिये है। इस मुद्दे को लेकर सिविल सर्जन को ज्ञापन दिया है। अगर कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं रखा तो सर्व कर्मचारी संघ आंदोलन करेंग।
जागरण से साभार