जालना हादसे में एक मजदूर की मौत, 22 घायल

महाराष्ट्र के जालना में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है, जहां एमआईडीसी इलाके में स्थित एक स्टील फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट में 22 से अधिक मजदूर घायल हो गए थे। रविवार को एक घायल श्रमिक की छत्रपति संभाजीनगर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
जालना: महाराष्ट्र के जालना में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है, जहां एमआईडीसी इलाके में स्थित एक स्टील फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट में 22 से अधिक मजदूर घायल हो गए थे। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही थी। माैके पर दमकल विभाग और पुलिस की टीम पहुंची और बचाव अभियान चलाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि एक घायल श्रमिक की छत्रपति संभाजीनगर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
महाराष्ट्र के जालना शहर में एक इस्पात कारखाने में बॉयलर में विस्फोट होने से घायल हुए 22 श्रमिकों में से एक श्रमिक की रविवार को मौत हो गई। जालना के एमआईडीसी इलाके में ‘गज केसरी स्टील फैक्टरी’ में शनिवार दोपहर को विस्फोट हुआ था, जिसकी चपेट में आने से 22 श्रमिक घायल हो गए।
अधिकारी ने बताया कि घायलों को छत्रपति संभाजीनगर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां रमेश भाटूराम की रविवार सुबह मौत हो गई। रविवार को घटनास्थल का दौरा करने के बाद विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने कहा कि फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल ने बताया कि तीन श्रमिकों की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि गज केसरी स्टील मिल में दोपहर के समय विस्फोट हुआ, जिसके परिणामस्वरूप पिघला हुआ लोहा श्रमिकों पर गिर गया। तीन श्रमिकों को गंभीर हालत में छत्रपति संभाजीनगर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि संयंत्र में कबाड़ से स्टील की छड़ों का निर्माण होता है। उन्होंने बताया कि पुलिस घायल श्रमिकों के बयान दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)