एक दिन, दो हादसे: रेवाड़ी के बावल स्थित फैक्ट्री में आग; जयपुर स्थित पंखा फैक्ट्री में आग

baval_faictri_aag

हरियाणा के बावल, रेवाड़ी में भड़की आग ने पूरी फैक्ट्री को अपने आगोश में ले लिया। तो राजस्थान के बिंदायका औद्योगित क्षेत्र, जयपुर में पंखा फैक्ट्री में आग से हड़कम्प मच गया।

राजस्थान: किरण उद्योग में भीषण आग

हरियाणा के रेवाड़ी के बावल स्थित फैक्ट्री किरण उद्योग में बुधवार को पेंटशॉप की मशीने खोलते वक्त आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भड़की की पूरी फैक्ट्री को अपने आगोश में ले लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानहानी नहीं हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-5 स्थित किरण उद्योग काफी समय से बंद थी। फैक्ट्री को मानेसर, गुड़गांव के सचिन ने खरीदा था। बुधवार को कंपनी में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

राजस्थान: पंख फैक्ट्री में आग, पर बड़ा हादसा टला

जयपुर के बिंदायका स्थित औद्योगित क्षेत्र में पंखा फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कम्प मच गया। दमकल ने आधे घंटे में आग पर काबू किया। भांकरोटा थाना पुलिस ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फैक्ट्री दीपावली के कारण तीन दिन से बंद थी। यहां पर एक चौकीदार काम करता है। उसी ने आग लगने की जानकारी दी थी।

फैक्ट्री के पास ही ज्वलनशील कैमिकल का टैंक रखा हुआ था। अगर दमकल को मौके पर पहुंचने में समय लग जाता तो बड़ा ब्लास्ट हो सकता था जिससे किसी की जान पर भी बन सकती थी।

भूली-बिसरी ख़बरे