मुंबई: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले का मुखौटा पहनकर किया प्रदर्शन

7640e7e0-b209-419c-94a2-01eda9a37b58

मुख्य मांगें: सरकारी कर्मचारियों का दर्जा, वेतन, मासिक पेंशन, मोबाइल फोन, बच्चों के पूरक पोषाहार और अच्छी गुणवत्ता का भोजन तथा सर्वसुविधायुक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण हो!

महाराष्ट्र राज्य आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की ओर से क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुंबई के आजाद मैदान में धरना दिया गया।

इस आंदोलन में प्रदेश भर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्रीबाई फुले का मुखौटा पहनकर एक साथ आईं थीं।

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मुख्य मांगें हैं कि उन्हें सरकारी कर्मचारियों का दर्जा व वेतन दिया जाए। आधे वेतन के बदले मासिक पेंशन मिले।

राजभाषा में नया कुशल मोबाइल फोन व पोषाहार ट्रैक एप उपलब्ध कराया जाए।

बच्चों के पूरक पोषाहार और अच्छी गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराएं।

आंदोलन में सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तत्काल एक मुश्त लाभ देने तथा सर्वसुविधायुक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण किये जाये।

वर्कर्स यूनिटी से साभार

भूली-बिसरी ख़बरे