मज़दूर विरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ ‘मज़दूर संघर्ष अभियान’ जारी

Masa_abhiyan-Jsam_Gmu

मासा के आह्वान पर 9 जुलाई से अभियान, 9 अगस्त को अखिल भारतीय विरोध प्रदर्शन

केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा श्रम कानूनों को निष्प्रभावी बनाने, 12 घंटा कार्य-दिवस, बेलगाम छंटनी-बेरोज़गारी-महँगाई, प्रवासी और असंगठित मज़दूरों के जीवन-आजीविका पर बढ़ते संकट, सरकारी क्षेत्रों का निजीकरण, बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा, युद्धोन्माद और धार्मिक नफ़रत फ़ैलाने, जनवादी अधिकारों पर हमलों के ख़िलाफ़ मज़दूरों संघर्ष अभियान जारी है।

ज्ञात हो कि मज़दूर अधिकार संघर्ष अभियान (मासा) ने 9 जुलाई को एक वेविनर सम्मलेन के साथ एक माह के ‘मज़दूर संघर्ष अभियान’ की शुरुआत की है। भारत छोडो आन्दोलन दिवस 9 अगस्त, 2020 को अखिल भारतीय विरोध प्रदर्शन के साथ अभियान के इस चरण का समापन होगा।

https://mehnatkash.in/2020/07/13/enmity-with-the-working-class-love-for-capitalists-modi-government-come-to-its-senses/

मासा का मानना है कि इतने प्रचंड हमले के ख़िलाफ़ कुछ एक विरोध प्रदर्शनों की रस्म-अदायगी नहीं, मज़दूर आंदोलन को मज़दूर वर्ग के निरंतर, जुझारू और निर्णायक संघर्ष में तब्दील करना होगा!

इस अभियान के दौरान मासा के देशभर के घटक संगठन विरोध कार्यक्रमों के साथ हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में संगठनों द्वारा ज़मीनी स्तर पर कुछ कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं।

कैंथल (हरियाणा)

मासा के घटक जन संघर्ष मंच हरियाणा व सहयोगी संगठनों की टीम द्वारा 9 जुलाई से 9 अगस्त तक मजदूर संघर्ष अभियान के अंतर्गत 19 जुलाई को जिला कैथल के गांव ढांड की मजदूर बस्ती नंबर 1 में मजदूरों की मीटिंग का आयोजन हुआ।

फरीदाबाद (हरियाणा)

श्रम अधिकारों पर हमला, छंटनी व वेतन कटौती के खिलाफ एकजुट हो!

19 जुलाई को फरीदाबाद में इंकलाबी मज़दूर केंद्र द्वारा पटेल नगर मजदूर बस्ती में सदस्यता अभियान और मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान (मासा) द्वारा 9 अगस्त को देश व्यापी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पर्चा वितरण किया गया।

रोहतास (बिहार)

9 जुलाई से 9 अगस्त 2020 तक मजदूर संघर्ष अभियान को सफल बनाने और 9 अगस्त अखिल भारतीय विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जागरूक करने के मुहिम में ग्रामीण मजदूर यूनियन, बिहार घटक (मासा) द्वारा अभियान का संचालन हुआ।

रुद्रपुर (उत्तराखंड)

मज़दूर वर्ग पर बढ़ते हमलों के खिलाफ एक माह के मज़दूर संघर्ष अभियान के तहत 20 जुलाई को मज़दूर सहयोग केंद्र (घटक मासा) द्वारा रुद्रपुर में अभियान की तैयारी हेतु कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

भूली-बिसरी ख़बरे