स्वतंत्रता दिवस पर प्रिटर की इंक बनाने वाली इंकोटेक फैक्ट्री में लगी भीषण आग

DJHÂæ¢ÇUß Ù»ÚU ×ð¢ Ü»è ¥æ» ·¤ô ÕéÛææÌð ¥ç‚ÙÙ àæ×Ù çßÖæ» ·¤è ÅUè×ÐÁæ»ÚU‡æ

DJHÂæ¢ÇUß Ù»ÚU ×ð¢ Ü»è ¥æ» ·¤ô ÕéÛææÌð ¥ç‚ÙÙ àæ×Ù çßÖæ» ·¤è ÅUè×ÐÁæ»ÚU‡æ

रविवार व स्वतंत्रता दिवस होने के कारण फैक्ट्री बंद थी

कविनगर थाना क्षेत्र के पांडव नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कैमिकल फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया और आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगी। मौके पर पहुंची दमकल की 50 गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रविवार व स्वतंत्रता दिवस होने के कारण फैक्ट्री बंद थी, इस कारण कोई हताहत नहीं हुआ।

यदि फैक्ट्री में कामगार काम कर रहे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। शार्ट सर्किट से आग का अंदेशा जताया जा रहा है, हालांकि आग के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। दमकल विभाग अभी घटना की जांच कर रहा है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पांडव नगर के खसरा नंबर 340 में पवन गुप्ता की इंकोटेक के नाम से फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में प्रिटर की स्याही बनाई जाती है। रविवार सुबह करीब सवा नौ बजे फैक्ट्री में आग लग गई। साढ़े नौ बजे स्थानीय लोगों ने धुआं निकलता हुआ देखकर दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां रवाना की गई।

आग का विकराल रूप देखते हुए नोएडा से भी दमकल की गाड़ियां मंगाई गईं। इसके साथ ही दो फोम टेंडरों का भी आग बुझाने में इस्तेमाल किया गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया आग का कारण शार्ट सर्किट सामने आ रहा है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में 18-20 कामगार काम करते थे।

कैमिकल फैक्ट्री में लगी आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक आसमान में धुआं दिखाई दे रहा था। करीब दो किलोमीटर दूर से इस धुएं को देखा जा सकता था। धुएं के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

जासं, गाजियाबाद : कविनगर के पांडव नगर स्थित कैमिकल फैक्ट्री की आग पर दमकल विभाग ने काबू पाया ही था कि दोपहर करीब सवा तीन बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के साउथ साइट औद्योगिक क्षेत्र स्थित कैमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल विभाग की सात गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। घटना में भी फैक्ट्री बंद होने के कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि साउथ साइट औद्योगिक क्षेत्र के प्लाट संख्या ए-028 में भगवती कैमिकल फैक्ट्री है। रविवार दोपहर सवा तीन बजे फैक्ट्री में आग की सूचना पर दमकल की सात गाड़ियां भेजी गई। दमकल की टीम ने तीन तरफ से फैक्ट्री को कवर कर आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया।

जागरण से साभार

भूली-बिसरी ख़बरे