अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में कई मज़दूर घायल; आयुध फैक्ट्री में बम से निकली चिंगारी मज़दूर घायल

do_hadase

दो घटनाएं: भाटापारा (छत्तीसगढ़) में अंबुजा सीमेंट संयंत्र में कन्वेयर बेल्ट टूटने से कई मज़दूर घायल हैं। जबकि जबलपुर (मध्यप्रदेश) में मल्टीमॉड हैंड ग्रेनेड फिलिंग के दौरान चिंगारी निकली।

फैक्ट्रियों में मज़दूर लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। ताजा घटना में अंबुजा सीमेंट संयंत्र रवान में कन्वेयर बेल्ट टूटने से कई मजदूरों के घायल होने की खबर है। वहीं जबलपुर में मल्टीमॉड हैंड ग्रेनेड की डिले ट्यूब से फिलिंग कार्य कार्य के दौरान मोल्ड मूड से चिंगारी निकली और एक मज़दूर घायल है। सभी मज़दूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना-1; छत्तीसगढ़:

भाटापारा। आज दोपहर अंबुजा सीमेंट संयंत्र रवान में कन्वेयर बेल्ट टूटने से कई मजदूरों के घायल होने की खबर है। दोपहर 3 बजे तक घायल मजदूरों की जानकारी प्लांट प्रबंधन की ओर से नहीं मिली हैं, इधर मजूदरों में आक्रोश है।

खबर के अनुसार छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर अंबुजा (अडानी) सीमेंट प्लांट रवान में स्थित हैं जहाँ बुधवार की दोपहर 1 बजे किलिंकर सेलो गिरा जिसमें टीसी जैन, महराजा एसोसिएट और विजय शर्मा एसोसिएट के मजदूर कार्य करते है। किलिंकर सेलो से लेकर सीमेंट मिल तक लगभग 60 से 70 मजदूर प्रतिदिन कार्य करते हैं।

अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है कि इस हादसे में कितने मजदूर घायल हुए है जानकारी नहीं मिल पाई हैं। अबतक इस मामले को लेकर प्रबंधन के तरफ से कोई जिम्मेदार सामने नहीं आया है।

इस हादसे के लिए संयंत्र प्रबंधन की लापरवाही बताई जा रही है। हादसे के बाद मजदूरों में आक्रोश है, जानकारी के अनुसार किलिंकर सेलो के घटना के बात अंबुजा सीमेंट प्लान के बचाव टीम पहुंची हुई है, जिसमें अंबुजा टीम के साथ एम्बुलेंस और दमकल टीम पहुंची हुई है।

घटना-2; मध्यप्रदेश:

जबलपुर। आयुध निर्माणी फैक्ट्री खमरिया में आज एक बार फिर हुए हादसे के चलते एक कर्मचारी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फैक्ट्री प्रबंधन के मुताबिक मल्टी मोड हैंड ग्रेनेड की डिले ट्यूब में फिलिंग के दौरान यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि धमाके में घायल हुआ कर्मचारी ठेका कर्मी है जिसका नाम राघुनाथ कुमार है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब 11:30 बजे फैक्ट्री के फिलिंग-9 सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 129 में कर्मचारी राघुनाथ कुमार मल्टीमॉड हैंड ग्रेनेड की डिले ट्यूब से फिलिंग का कार्य कर रहा था। डिले ट्यूब से मोल्ड से निकालने और डिले ट्यूब को चेक करने के कार्य के दौरान मोल्ड मूड से चिंगारी निकली। जिसके चलते कर्मचारी के दाएं हाथ की उंगली और अंगूठे के बीच में चिंगारी लग गई। घटना के बाद कर्मचारी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

आयुध निर्माणी खमरिया के जनसंपर्क अधिकारी आर.के कुम्हार का कहना है, कि काम को शुरू करने से पहले एवं कार्य पूरा होने के बाद मोल्ड और पंच को नियमित रूप से साफ किया जाता है। लेकिन कभी-कभी कंपोजिशन के कुछ कण और मोल्ड रह जाते हैं, जिससे चिंगारी उत्पन्न होने की संभावना भी बनी रहती है। फिलहाल कर्मचारी का अस्पताल में इलाज जारी है।

भूली-बिसरी ख़बरे