महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम का राज्य सरकार में विलय की मांग को लेकर एसटी कर्मचारी 28 अक्टूबर से आंदोलन कर रहे हैं किंतु आज तक इसका कोई हल नहीं निकाला है।
डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम का राज्य सरकार में विलय की मांग को लेकर एसटी कर्मचारी 28 अक्टूबर से आंदोलन कर रहे हैं किंतु आज तक इसका कोई हल नहीं निकाला है। इसी बीच सोमवार 31 जनवरी को चंद्रपुर डिपो के एसटी कर्मचारियों ने बस स्टैंड परिसर के प्रतिष्ठानों में जाकर भीख मांगों आंदोलन किया। महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम का शासन में विलय करें इस प्रमुख मांग को लेकर एसटी कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू किया है, जिससे 95 दिनों से बसों के पहिये रुके हुए हैं। इसके बाद भी राज्य सरकार ने अब तक इसका कोई हल नहीं निकाला। इसी के विरोध में आंदोलन में शामिल चालक परिचालक और मैकेनिक, एसटी कर्मचारियों ने सोमवार को बस स्टैंड परिसर के प्रतिष्ठानों में जाकर भीख मांगों आंदोलन किया।
एसटी कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त नहीं हो रही है। कुछ गिनती के कर्मचारी काम पर लौटे हैं। फिर भी कर्मचारी आंदोलन पर अड़े हैं। रापनि द्वारा सेवानिवृत्त चालकों को काम पर बुलाया जा रहा है। वहीं निजी वाहन चालकों को भी अनुबंध पर काम पर लिया जा रहा है। इसके बाद भी दूसरी ओर एसटी कर्मचारियों का पिछले तीन माह से आंदोलन शुरू है। वहीं सर्वसामान्य यात्रियों के बेहाल हैं जबकि आंदोलन पर अड़िग कर्मचारियों ने राज्य सरकार का निषेध कर हड़ताल के दौरान डिपो के कर्मचारियों ने राज्य सरकार के नाम पर भीख दे दो ऐसे फलक हाथ में लेकर बस स्टैंड परिसर के प्रतिष्ठानों में जाकर भीख मांगों आंदोलन किया।
दैनिक भास्कर से साभार