राज्य कर्मचारी संघ ने कहा कि नई पेंशन स्कीम से कर्मचारियों को शासन से निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से भी कम पेंशन प्राप्त होगी, जो बुढ़ापे में भरण पोषण के लिए पर्याप्त नहीं होगी।
पुरानी पेंशन बहाली को राज्य कर्मचारी संघ 5 मई को आंदोलन करेगा। इसके तहत इस दिन जिले की सभी तहसीलों एवं विकास खंड में धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किए जाएंगे। संघ के जिलाध्यक्ष परसराम दुबे ने बताया कि केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2004 से अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जो नेशनल पेंशन स्कीम जारी की। यह पेंशन कम इन्वेस्टमेंट है, जो बाजार आधारित रिटर्न की गारंटी देता है।
इस पेंशन स्कीम से कर्मचारियों को शासन से निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से भी कम पेंशन प्राप्त होगी, जो बुढ़ापे में भरण पोषण के लिए पर्याप्त नहीं होगी। जिलाध्यक्ष दुबे ने बताया कि आंदोलन में भारत सिंह यादव, अशोक शर्मा, सुरेश जाटव, शंभू दयाल विश्वकर्मा, ईश्वर शर्मा, मनोज तिवारी, सचिन बघेल और महेंद्र रघुवंशी आदि शामिल शामिल रहेंगे।
दैनिक भास्कर से साभार