मध्यप्रदेश : वन सुरक्षा श्रमिकों द्वारा एक दिवसीय हड़ताल के साथ धरना प्रदर्शन

Van_suraksha_shramik_andolan

पदनाम आदि विभिन्न माँगों के साथ वन सुरक्षा श्रमिक संघ की माँग है कि वन सुरक्षा श्रमिकों को उपयोग व नियमित भुगतान की जवाबदारी मध्य प्रदेश वन विभाग सुनिश्चित करे।

बालाघाट (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश वन सुरक्षा श्रमिक संघ भोपाल के बैनर तले प्रादेशिक आह्वान पर वन सुरक्षा श्रमिकों द्वारा एक दिवसीय हड़ताल धरना प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान उन्होंने 20 सूत्रीय मांगों का निराकरण करने की सरकार से गुहार लगाई है, मांगों का निराकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

गुरुवार को बालाघाट नगर मुख्यालय स्थित जयस्तंभ चौक में धरना पर बैठे वन सुरक्षा श्रमिक संघ के पदाधिकारी प्रदेश संरक्षक यशवंत राय गजभिए ने कहा कि वन सुरक्षा श्रमिकों को उपयोग व नियमित भुगतान की जवाबदारी मध्य प्रदेश वन विभाग सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही पदनाम तथा वन सुरक्षा समिति अंतर्गत संयुक्त वन प्रबंधन नोटिफिकेशन अधिसूचना जारी करने की मांग की गई है। साथ ही अन्य मांगों का निराकरण जल्द से जल्द करने की मांग मध्य प्रदेश सरकार से की है।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अंतलाल पंचतिलक, प्रदेश सचिव शैलेश जनबंध, प्रदेश महासचिव राकेश भंडारकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय वरकडे, शैलेश तिवारी राजेश शर्मा सहित अन्य वन्य सुरक्षा श्रमिक संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

भूली-बिसरी ख़बरे