मध्य प्रदेश: घर जाने के लिए प्रवासी मजदूरों ने नेशनल हाइवे को किया जाम

migrant-workers_jpg-620x400

पुलिस पर किया पथराव, 3 पुलिसकर्मी घायल

घर नहीं लौट पाने की वजह से नाराज प्रवासी मजदूरों ने रविवार को मध्य प्रदेश में पुलिस पर पथराव कर दिया। मजदूरों ने बरवानी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग -3 को जाम कर दिया। मजदूरों के इस हंगामे और पथराव में तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। बरवानी के डीएम अमित तोमर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मजदूरों ने यहां हाईवे जाम कर दिया था। ‘हमने उनसे बातचीत की और उन्हें समझाया जिसके बाद उन्होंने हाईवे को खाली कर दिया। 3 पुलिसकर्मियों को इस दौरान चोटें आई हैं।’इससे पहले शनिवार को चेन्नई में भी कुछ प्रवासी मजदूरों ने प्रदर्शन किया था। यह सभी मजदूर घर भेजे जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जब से देश में लॉकडाउन किया गया है तब से ही हजारों मजदूर अलग-अलग राज्यों में फंसे हुए हैं। ऐसी भी खबरें आ चुकी हैं कि यह मजदूर अपनी जिदंगी की परवाह किये बिना भी किसी तरह अपने घर लौटना चाहते हैं।हाल ही में गृह मंत्रालय ने प्रवासी मजदूरों, छात्रों, पर्यटकों और अन्य सभी वैसे लोग जो इस वक्त लॉकडाउन की वजह से फंसे हुए हैं उन सभी को अपने घर वापस जाने की इजाजत दी है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा गया है कि वो जहां-तहां फंसे लोगों को अपने राज्य वापस बुला सकते हैं।

29 अप्रैल को गृहमंत्रालय ने कहा कि जो लोग अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए हैं उन्हें अपने घर जाने की इजाजत दी जानी चाहिए। जिन्हें भी दूसरे राज्यों से अपने घर वापस भेजा जा रहा है उनकी स्क्रीनिंग दो बार की जा रही है। इतना ही नहीं घर लौटने वाले लोगों को घर जाने के बाद 14 दिनों तक क्वारन्टीन में रहने के लिए सख्त निर्देश भी दिये गये हैं।

इससे पहले शनिवार को चेन्नई में भी कुछ प्रवासी मजदूरों ने प्रदर्शन किया था। यह सभी मजदूर घर भेजे जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। दरअसल एक स्पेशल ट्रेन चलाकर तेलंगाना से झारखंड कुछ प्रवासियों को भेजा गया था जिसके बाद चेन्नई में भी लोग घर भेजे जाने की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए।इस वक्त देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण लागू है। 4 मई से लॉकडाउन का तीसरा चरण लागू हो जाएगा। तीसरे चरण में दो हफ्ते के लिए देश में लॉकडाउन किया गया है।

जनसत्‍ता से साभार

भूली-बिसरी ख़बरे