मध्यप्रदेश: समस्त विश्वविद्यालयों के कर्मचारी-शिक्षक आंदोलित, 2 जून से बेमियादी हड़ताल

16_05_2023-davv_hadtal_16

नौ सूत्री मांगों पर 15 मई से चरणबद्ध आंदोलन। 15 से 20 मई एक घंटे ;21 से 25 मई दो घंटे व 26 से 31 मई आधे दिन हड़ताल; 2 जून से अनिश्चितकाली हड़ताल।

 इंदौर। विभिन्न मांगों को लेकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कर्मचारी आंदोलन करने में लगे हैं। शासन के खिलाफ विरोध जताते हुए कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। 20 मई तक रोजाना एक घंटा काम का बहिष्कार किया जाएगा। इसके चलते विश्वविद्यालय में आने वाले विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं। मार्कशीट, माइग्रेशन, डिग्री, ट्रांसक्रिप्ट से जुड़ा काम प्रभावित हो रहा है। कर्मचारी 2 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने वाले हैं।

प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों-शिक्षकों एवं अधिकारियों की नौ सूत्री मांगें नहीं मानने पर 15 मई से कर्मचारी संगठन चरणबद्ध आंदोलन करने में लगे हैं। विश्वविद्यालय में 15 से 20 मई तक रोजाना कर्मचारी एक घंटे काम का बहिष्कार करेंगे। इसके बाद 21 से 25 मई तक प्रतिदिन दो घंटे काम बंद रखा जाएगा। 26 से 31 मई तक आधे दिन हड़ताल की जाएगी। वहीं, 2 जून से अनिश्चितकाली हड़ताल करेंगे। देवी अहिल्या गैर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. चैनसिंह यादव ने कहा कि आंदोलन प्रदेशभर में चल रहा है। मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा है।

इंदौर। इंदौर जिले की 14 ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य दुकानें खोली जानी हैं। दुकानें चलाने के लिए इच्छुक संस्थाएं आनलाइन आवेदन 25 मई कर सकेंगी। जिला आपूर्ति नियंत्रण एमएल मारू ने बताया कि सांवेर जनपद पंचायत क्षेत्र की चार पंचायतों में दुकानें खोली जाएंगी। इसी तरह जनपद पंचायत देपालपुर में 10 दुकानें खोली जाएंगी।

इंदौर। जिले की 119 सेवा समितियों के नौ हजार 415 किसानों का बकाया ऋण ब्याज माफ होगा। उपायुक्त सहकारिता मदन गजभिये ने बताया कि योजना में लाभांवित किसानों को खाद्य, बीज की पात्रता तत्काल प्राप्त हो जाएगी। यह लाभ उन किसानों को मिलेगा, जो फसल ऋण चूककर्ता हो गए और व खाद, बीज का लाभ नहीं उठा पा रहे थे।

नईदुनिया से साभार

भूली-बिसरी ख़बरे