लखनऊ : ऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट, 3 मज़दूरों की मौत, 10 घायल

Cilendar_Blast

कहीं ऑक्सीजन की कमी से मौत, कहीं रिफिलिंग ब्लास्ट से मौत

लखनऊ के चिनहट स्थित टी ऑक्सीजन प्लांट में आज (बुधवार) दोपहर ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर फटने से भीषण धमाका हो गया। इससे काम कर रहे 10 से ज्यादा मज़दूर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन मज़दूरों की मौत हो गई है। कई मज़दूरों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ब्लास्ट इतना भीषण था कि आस पास के इलाका भी दहल गए।

ऑक्सीजन रिफिलिंग में फटा सिलिंडर, दो मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल

घटना तीन बजकर 30 मिनट की है। सिलिंडर के ब्लास्ट होने की वजह से यह भयावह घटना हुई। इस हादसे में कई मजदूरों के हाथ-पैर गंभीर रूप से झुलस गए। कई मजदूरों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सभी को गोमतीनगर स्थित लोहिया अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

https://mehnatkash.in/2021/05/04/new-wave-of-corona-and-general-public-amid-restrictions/

मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम है। फंसे हुए लोगों को घटना स्थल से निकाला जा रहा है। मौके पर पुलिस कमिश्नर व भारी संख्या में पुलिस फोर्स रेस्क्यू कर रही है। अभी घायलों की शिनाख्त की जा रही है।  

भूली-बिसरी ख़बरे