मजदूर नेता को मिली जान से मारने की धमकी, मजदूरों में आक्रोश

WhatsApp Image 2022-10-07 at 09.44.40

रुद्रपुर बगवाड़ा पुलिस चौकी को दी गई तहरीर में धमकी देने वाले और इन्टरार्क कंपनी को ठहराया जिम्मेदार गया है। साथ ही, कार्यवाही की मांग की गई है, अन्यथा आंदोलन तेज करने को कहा गया है।

रुद्रपुर (उत्तराखंड)। 5 अक्टूबर 2022 को रात करीब 09:13 बजे इन्टरार्क मजदूर संगठन ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष दलजीत सिंह के पास एक अज्ञात फोन नंबर-9027970228 से धमकी भरा फोन आया, जिसमें गला काट देने और जान से मारने की धमकी दी गई है। जिस समय प्रार्थी के फोन पर धमकी मिली उस समय प्रार्थी रॉयल रेजीडेंसी कालोनी में घर पर था।

फोन करने वाले ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी के खिलाफ भी अपशब्दों का प्रयोग किया। कहा कि “तू किसान नेता राकेश टिकैत को बुलाकर लाया और धमकी दिलाई कि उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड को जाने वाले सभी 6 रास्तों को किसान जाम कर देंगे तो उत्तराखंड सरकार 24 घण्टे भी नहीं झेल पाएगी। हम इंटरार्क कंपनी के लिए चाइना की ओर से रास्ता खुलवा देंगे।

वरिष्ठ किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत जी एवं 4 अक्टूबर 2022 की मजदूर-किसान महापंचायत के खिलाफ बोलने वाले खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस प्रशासन एवं उत्तराखंड सरकार को ऐसे संवेदनशील मामले को तत्परता से लेना चाहिए।

इसके विरोध में इंटरार्क यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें बताया गया कि इसी तरह से यूनियन के अन्य सदस्यों को भी धमकी भरे फोन आये हैं। इंटरार्क मजदूरों के आंदोलन को तोड़ने और कमजोर करने के लिए विरोधी लोग किस हद तक नीचता पर उतर आये हैं। किंतु हम डरने वाले नहीं हैं, बल्कि हमारे इरादे और अधिक मजबूत हुए हैं। पिछले 4 वर्षों से शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ चल रहे आंदोलन के नेतृत्व कर्ता इन्टरार्क मजदूर संगठन के अध्यक्ष को धमकी दिए जाने की खबर से पूरे मज़दूर वर्ग में रोष है।

धमकी वाले मामले की लिखित तहरीर रुद्रपुर उधम सिंह नगर पुलिस को दे दी गई है जिसमें इन्टरार्क कंपनी मालिक, अरविंद नंदा, कारपोरेट के अधिकारी महेश वर्मा, पंतनगर एवं किच्छा प्लांट हेड मनोज रोहिल्ला, एचआर हेड वी.बी. श्रीधर, पर संदेह जताते हुए शिकायत की गई है और किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर इन लोगों को पूर्ण रूप से जिम्मेदार माना जाए।

भूली-बिसरी ख़बरे