पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा और किसान नेता बाबा गौड़ा पाटिल के निधन पर शोक
सयुंक्त किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री के नाम प्रत्र लिखते हुए किसानों से बातचीत करने की अपील की है। इस पत्र में मुख्य तौर पर किसान आंदोलन पर सरकार के रवैये का जिक्र किया गया है। इसके साथ ही ग्रामीणों व सामान्य नागरिको के लिए कोरोना महामारी से बचाव के लिए कदम उठाने का भी आह्वान किया है।
किसान नेताओ का कहना है कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र होने के नाते सरकार को परिपक्वता दिखानी चाहिए व किसानों की मांगों पर विचार करना चाहिए। वे कानून जो किसानों द्वारा ठुकराए जा चुके है उन्हें जबर्दस्ती लागू करना देश की लोकतांत्रिक व मानवता के मूल्यों के खिलाफ है। सयुंक्त किसान मोर्चा शांतिपूर्ण आंदोलन में विश्वास रखता है व शांतमयी विरोध ही जारी रखेगा।
सयुंक्त किसान मोर्चा महान पर्यावरणविद व आंदोलनकारी श्री सुंदर लाल बहुगुणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एमएसके ने कहा कि अनेक आंदोलन के प्रणेता श्री बहुगुणा ने देश-दुनिया की पर्यावरण के बारे में समझ बढ़ाई व लोगो को पर्यावरण से जोड़ा। कर्नाटक से किसान नेता व भारत सरकार में पूर्व मंत्री श्री बाबा गौड़ा पाटिल के निधन पर सयुंक्त किसान मोर्चा शोक व्यक्त किया है। कर्नाटक के किसानों की आवाज श्री गौड़ा का किसान कल्याण में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
सयुंक्त किसान मोर्चा द्वारा 176 वें दिन, 21 मई 2021 को जारी प्रेस नोट, जारीकर्ता – बलवीर सिंह राजेवाल, डॉ दर्शन पाल, गुरनाम सिंह चढूनी, हनन मौला, जगजीत सिंह डल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उग्राहां, युद्धवीर सिंह, योगेंद्र यादव, अभिमन्यु कोहाड़।