पहलवानों के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे मनरेगा मज़दूर और जन संघर्ष मंच, हरियाणा
न्याय के लिए बैठी महिला पहलवानों के समर्थन में जन संघर्ष मंच हरियाणा, मनरेगा मज़दूर यूनियन और एसओएसडी के कार्यकर्ता जंतर मंतर(दिल्ली) पहुंचे।

14 मई, नयी दिल्ली | न्याय के लिए बैठी महिला पहलवानों के समर्थन में जन संघर्ष मंच हरियाणा, मनरेगा मज़दूर यूनियन और एसओएसडी के कार्यकर्ता जंतर मंतर(दिल्ली) पहुंचे। इन संगठनों ने यौन उत्पीड़क बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को तुरंत गिरफ्तार करने की पुरजोर मांग की। जन संघर्ष मंच की कार्यकर्ता सुदेश कुमारी ने महिलाओं के साथ होने वाले अपराध के सामाजिक प्रभाव के बारे में बताते हुए ब्सरिज भूषण के अब तक गिरफ्वातार न किये जाने पर सवाल उठाया। मनरेगा मज़दूर यूनियन की साथी करमजीत ने कहा की पहलवानों की पुकार को आज कोई मंत्नरी नहीं सुन रहे हैं, लेकिन अगर ऐसा ही चलता रहा तो आज यहाँ सैकड़ों में महिलाएं हाज़िर हैं, लेकिन हज़ारों की तादात में महिलाएं आ कर दिल्ली का घेराव कर सकती हैं।
10 मई को भी जन संघर्ष मंच, मनरेगा मज़दूर यूनियन और मज़दूर मिस्त्री यूनियन ने चीका के शहीद उधम सिंह चौक पर महिला पहलवानों के लिए न्याय की मांग उठाते हुए धरना प्रदर्शन का आयोजन किया था।






