जयपुर : निगम सफाई कर्मचारी आंदोलन की राह पर; अनशन शुरू

मांगें नहीं मानने से आक्रोश। यदि सफाई कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी जाती है तो 25 जनवरी से नगर निगम हेरिटेज के 100 वार्डों में सफाई व्यवस्था पूरी तरीके से ठप हो जाएगी।
जयपुर शहर में स्थानांतरण, बकाया भुगतान आदि अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी आंदोलन की राह पर है। सफाई कर्मचारियों ने निगम हैरीटेज मुख्यालय पर अनशन शुरू कर दिया है।
नगर निगम ग्रेटर प्रशासन ने तो सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सहमति दे दी है लेकिन नगर निगम हेरिटेज प्रशासन सफाई कर्मचारियों की मांगे नहीं मान रहा है। यदि कल तक सफाई कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी जाती है तो 25 जनवरी से नगर निगम हेरिटेज के 100 वार्डों में सफाई व्यवस्था पूरी तरीके से ठप हो जाएगी।
सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष नंद किशोर डंडोरिया ने बताया सफाई कर्मचारी छह सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले दिनों से ही आंदोलन कर रहे है। डंडोरिया का कहना है कि हाल ही किशनपोल जोन में कर्मचारियों के हुए स्थानांतरण सहित कई मामलों को लेकर सफाई कर्मचारियों में रोष है। वहीं रिटायर्ड हुए कर्मचारियों का भुगतान नहीं करने, 2018 के कर्मचारियों का 9 माह का अंतर वेतन एरियर का भुगतान नहीं करने को लेकर भी कर्मचारियों में आक्रोश है।