हैदराबाद: हिंदुस्तान यूनिलीवर फैक्ट्री में दो श्रमिकों की मौत, चार अन्य गंभीर रूप से घायल

श्रमिक फैक्ट्री में लोहे की सीढ़ी पर कार्य कर रहे थे, इसी दौरान सीढ़ी फैक्ट्री के मुख्य द्वार के पास बिजली के तारों को छू गई और करेंट लगाने से यह दर्दनाक हादसा हुआ।
हैदराबाद: हिंदुस्तान यूनिलीवर फैक्ट्री Hindustan Unilever Factory में सोमवार दोपहर दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वे लोहे की सीढ़ी को हिला रहे थे, जो फैक्ट्री के मुख्य द्वार के पास बिजली के तारों को छू गई।
मृतकों की पहचान गुडू बैता (26) और पुरो मांजी (25) के रूप में हुई है। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। घायल श्रमिकों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बालानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।