गुरुग्राम: बिल्डिंग की छत गिरने से मजदूर की मौत, अन्य मजदूर घायल

GURUGRAM-ACCIDENT

जानकारी के मुताबिक, प्लॉट नंबर 257 उद्योग विहार फेस वन नियर रिचा ग्लोबल के पास पुरानी फैक्ट्री को तोड़ने का काम चल रहा है। मजदूर दीवार तोड़ने के काम में जुटे हुए थे।

गुरुग्राम। दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में सोमवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। यह हादसा एक इमारत के गिरने से हुआ। दरअसल, गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज-1 में जर्जर हालत में खड़ी एक बिल्डिंग को गिराया जा रहा था। इसी दौरान बिल्डिंग की छत भरभराकर गिर गई और वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

हादसे की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड, राज्य आपदा मोचन बल यानी SDRF, स्वास्थ्य विभाग की टीम, जिला प्रशासन और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुरानी इमारत को तोड़ते वक्त यह हादसा हुआ और मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्लॉट नंबर 257 उद्योग विहार फेस वन नियर रिचा ग्लोबल के पास पुरानी फैक्ट्री को तोड़ने का काम चल रहा है। मजदूर दीवार तोड़ने के काम में जुटे हुए थे। लेकिन सोमवार सुबह फैक्ट्री की एक दीवार गिरने से 3-4 मजदूर दीवार के नीचे दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। तो वहीं, अन्य मजदूर घायल हो गए। जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया हैं।

डीसी निशांत यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि, ‘मलबे में कुल 4 लोग फंसे हुए थे। जिनमें से 2 को सुरक्षित बचा लिया गया है, वहीं एक मजदूर का शव निकाल लिया गया है। लेकिन एक मजदूर अभी भी अंदर फंसा हुआ है और उसे बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।’ डीसी ने कहा कि, ‘नियमानुसार मुआवजा भी दिया जाएगा।’

भूली-बिसरी ख़बरे