तेलंगाना सीमेंट फैक्ट्री में 5 श्रमिक तो उत्तराखंड मशरूम फैक्ट्री में 2 महिला श्रमिक की मौत

0
0

दो हादसे: सूर्यापेट (तेलंगाना) में माई सीमेंट फैक्ट्री में मशीन गिरने से हुई मौत, दो गंभीर हैं। रूढ़की (उत्तराखंड) में लोहे की रैक टूटकर गिरने से 6 महिला श्रमिक उसमें दब गईं।

कंपनियों की लापरवाही और असुरक्षित परिस्थितियों ने फिर श्रमिकों की ली जान। जहाँ 25 जुलाई को तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में माई सीमेंट फैक्ट्री में कंक्रीट मिक्सर ले जा रही एक मशीन के गिर जाने से एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।

वहीं उत्तराखंड के रूढ़की में मशरूम फैक्ट्री में लोहे की रैक टूटकर गिरने से छह महिलाएं दब गईं। इलाज के दौरान इनमें से दो महिला श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि चार घायल महिलाओं का इलाज जारी है।

घटना-1: तेलंगाना

मज़दूरों पर गिरा कंक्रीट का मलबा; पाँच की मौत, दो घायल

सूर्यापेट जिले के मेलाचेरुवु गांव में माय होम कंपनी की सीमेंट फैक्ट्री की नई कंस्ट्रक्शन यूनिट में निर्माण कार्य चल रहा है, जहाँ ये घटना हुई। पांच मंजिला इमारत बन चुकी है। छठी मंजिल पर स्लैब का काम चल रहा है। मंगलवार की दोपहर कंक्रीट का मिश्रण लिफ्ट के जरिए ऊपर पहुंचाया जा रहा था। अचानक लिफ्ट में खराबी आ गई और चौथी मंजिल पर फंस गई।

लिफ्ट को ठीक करने के लिए मजदूरों को बुलाया गया। मजदूर लिफ्ट को दुरुस्त कर रहे थे, तभी करीब 48 फीट ऊंचाई से सीमेंट का मिश्रण नीचे खड़े मजदूरों पर गिर गया। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई।

आनन-फानन में मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया। उनको अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन पाँच मज़दूरों की मौत हो चुकी थी। जबकि दो अन्य का इलाज चल रहा है। मजदूरों के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मलबे में और श्रमिकों के दबे होने की आशंका है।

घटना-2: उत्तराखंड

मशरूम फैक्ट्री में लोहे की रिक टूटी, दो महिलाओं की मौत

रूढ़की (जिला हरिद्वार) के कोटवाल आलमपुर गांव में स्थित मशरूम उगाने की कैल्विन ओवरसीज फैक्ट्री फैक्ट्री में लोहे की रैक टूटकर गिरने से छह महिलाएं दब गईं। हादसे के समय फैक्ट्री में 28 महिलाएं काम कर रही थी।

आननफानन में इन महिलाओं को बाहर निकाला गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान दो महिला श्रमिकों को मृत कर दिया गया। वहीं चार महिला घायल हैं। 

घटना के बाद लोगों का आक्रोश फुट पड़ा। अंततः पुलिस की मध्यस्थता में जन प्रतिनिधियों व कंपनी मालिक अमित कुमार के बीच समझौता हुआ। जिसमें मृतक महिलाओं के परिजनों को छह छह लाख रुपए के चेक दिए गए तथा घायलों के उपचार कराने की जिम्मेदारी ली गई।

उसके बाद मृतक महिलाओं के शव को फैक्ट्री से उठा पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवा दिया गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार को मशरूम उगाने की कैल्विन ओवरसीज फैक्ट्री में करीब 28 महिलाएं काम कर रही थी। शाम के समय लोहे की रैक पर उगाई गई मशरूम को महिला श्रमिक तोड़ रही थी। इसी दौरान अचानक लोहे की एक रैक टूट गई। जिसके बाद उसके नीचे लगी अन्य लोहे की रैक टूटती चली गई। जिसके नीचे चार महिला कर्मचारी दब गई।

अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसा होते देख अन्य महिला श्रमिक जान बचाने को बाहर की तरफ दौड़ी। शोर मचाने पर अन्य लोग वहां पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से लोहे की रैक के नीचे दबी महिला श्रमिकों को बाहर निकाला।

पीड़ित महिला श्रमिकों को आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक महिला श्रमिक की हालत गंभीर बनी है। आरोप है कि मैंटेनेंस की कमी के चलते यह हादसा हुआ है।