तमिलनाडु में दो पटाखा फैक्ट्रियों में धमाके के बाद आग; कम से कम 14 की मौत, कई घायल

0
0

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के रंगपालयम की पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग में कम से कम 13 मज़दूरों की जबकि किचनायकनपट्टी गांव की पटाखा फैक्ट्री में एक मजदूर की मौत हो गई।

तमिलनाडु में मंगलवार 17 अक्टूबर को दो पटाखा फैक्ट्रियों में धमाके के बाद आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। हादसे रंगपालयम और किचनायकनपट्टी गांव में हुए। तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 3-3 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। घायलों को एक-एक लाख रुपए की मदद दी जाएगी।

पुलिस ने बताया कि रंगपालयम की पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके के बाद आग लग गई। आग को पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू वर्कर्स ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर आग बुझा दिया। यहां मलबे से 7 जले हुए शव बरामद किए गए। इनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

ये लोग यहां काम करने वाले मजदूर हो सकते हैं। तीन लोग हादसे में झुलस गए थे। बाद में तीनों की मौत हो गई।

दूसरा हादसा किचनायकनपट्टी गांव की पटाखा फैक्ट्री में हुआ। यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां दो महिला मजदूरों को बचा लिया गया। इन्हें इलाज के लिए श्रीविल्लीपुत्तूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तमिलनाडु के अरियालुर में पटाखा फैक्ट्री में आग:9 की मौत, 5 घायल; CM स्टालिन ने मृतकों के परिजन को 3-3 लाख देने का ऐलान किया

तमिलनाडु में अरियालुर जिले के विरागलुर में पटाखा गोदाम में आग लग गई। सोमवार 9 अक्टूबर की दोपहर हुए इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। पांच घायलों को तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दैनिक भास्कर से साभार