सोनीपत की पटाखा फैक्ट्री में धमाका; अब तक तीन मज़दूरों की जिंदा जलकर मौत, कई घायल गंभीर

6 महिलाओं समेत 7 व्यक्ति बुरी तरह झुलसे। यह फैक्ट्री कब से चल रही थी इस बारे में ठोस जानकारी नहीं मिली। धमाके होने पर ग्रामीणें का फैक्ट्री होने का पता चला।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। सोनीपत की गांव रिढाऊ में चल रही एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लग गई। इस हादसे में कई कर्मचारियों के हताहत हो गए है। जबकि अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है।
एक एंबुलेंस में पांच लोग पीजीआई रोहतक भेजे गए। मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियां पहुंची हैं। पटाखे बनाने की यह फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। सुबह के समय धमाका हुआ।
धमाके की वजह गैस सिलेंडर का लीक होना बताया जा रहा है। यह फैक्ट्री कब से चल रही थी इस बारे में अभी कोई ठोस जानकारी नहीं है। धमाके होने पर ग्रामीणें का फैक्ट्री होने का पता चला।