कर्मचारियों ने मांगों का निस्तारण कराने की मांग की
प्रदेश सरकार की रोडवेज निजीकरण नीति के विरोध में परिवहन निगम के कर्मचारियों ने सोमवार को सभी एआरएम कार्यालय, बाह डिपो, मथुरा डिपो, आगरा फोर्ट डिपो, ईदगाह, ताज, मुख्यालय वर्कशॉप में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने मांगों का निस्तारण कराने की मांग की।
यूपी रोडवेज एंप्लाइज यूनियन के बैनर तले सोमवार को रोडवेजकर्मी डिपो परिसर में एकत्र हुए। ईदगाह डिपो में यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अली दुलारे के नेतृत्व में परिवहन निगम के निजीकरण के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा इस व्यवस्था से परिवहन निगम का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा और परिवहन निगम के 50000 कर्मचारियों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा होगा। कर्मचारियों ने वेतन कटौती, ड्यूटी न मिलने, स्थानीय स्तर पर शोषण, उत्पीड़न होने आदि समस्याओं को लेकर रोष जताया।
लाइव हिन्दुस्तान से साभार