बिजली निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

05_08_2021-05bul_13_05082021_288-c-2_21899353_223544

विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन का केंद्रीय आह्वान

बुलंदशहर । विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के केंद्रीय आह्वान पर निजीकरण के विरोध में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को निजीकरण के विरोध में कार्यालयों में काली पट्टी बांध कर काम किया। भोजन अवकाश में निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया।

विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के प्रदेश मुख्य महामंत्री गोपाल कृष्ण गौतम के नेतृत्व में भोजन अवकाश में पदाधिकारियों ने निजीकरण के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। गोपाल कृष्ण गौतम ने कहा कि संगठन विधिवत निजीकरण के विरोध में आंदोलन कर रहा है। निगम के निजी हाथों में जाने से उपभोक्ता और कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।

उपभोक्ताओं को महंगे दामों पर बिजली दी जाएगी। सरकार निगम को निजी हाथों में सौंपने के विचार को नहीं छोड़ेगी तब तक संगठन निजीकरण के खिलाफ अपनी लड़ाई रखेगा। उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार ने संसद में निजीकरण का बिल पेश किया तो संगठन के पदाधिकारी 11 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर अनिश्चित कालीन आमरण-अनशन करेंगे।

जिलाध्यक्ष संजीव तेवतिया ने कहा कि जिले में समस्त खंड और मंडल कार्यालयों में कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में काली पट्टी बांध काम किया। संगठन किसी भी कीमत पर निजीकरण नहीं होने देगा। इस दौरान प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार, सुनील कुमार माहुर, प्रदीप गुप्ता, आकाश मिश्रा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्ड धारकों को किया राशन वितरण

अहमदगढ़। क्षेत्र के गांव खुदादिया में अन्न महोत्सव के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गुरुवार को ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार मीणा व पर्यवेक्षक सत्येंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से राशन वितरण का शुभारंभ किया। राशन डीलर सतवीर सिंह मीणा ने बताया कि गांव में 417 राशन कार्ड धारक हैं। जिनमें 9 लोग अंतोदय कार्ड धारक है। इस मौके पर राजपाल सिंह, अमरसिंह, भीमसेन, प्रकाशचन्द्र, सर्वेश कुमार, इंद्रपाल, ऊदलसिह, कुसुम देवी, सुमन देवी, मायादेवी, अमरवती आदि शामिल रहे।

जागरण से साभार

भूली-बिसरी ख़बरे