प्रदर्शन : गुजरात अम्बुजा के मजदूरों को न्याय दो!

Gujaratambuja_Sanukt_Protest

श्रमिक संयुक्त मोर्चा व विभिन्न यूनियनों ने एएलसी को दिया ज्ञापन

रुद्रपुर (उत्तराखंड)। श्रमिक संयुक्त मोर्चा व विभिन्न ट्रेड यूनियनों व संगठनों ने गुजरात अंबुजा सितारगंज के प्रबंधन द्वारा मज़दूरों के लगातार जारी शोषण उत्पीड़न के विरोध में सहायक श्रमायुक्त को ज्ञापन दिया और मज़दूरों को न्याय देने की माँग की।

https://mehnatkash.in/2020/03/30/the-deepening-crisis-of-workers-facing-retrenchment-dismissal-amid-corona-epidemic/

श्रमिक प्रतिनिधियों ने बताया कि जनवरी माह से आंदोलित मज़दूरों का महामारी का बहाना बनाते हुए गैर कानूनी रूप से दमन तेज हुआ है। सालों से कार्यरत मज़दूरों का नई भर्ती के साथ शोषण करने, मनमाना अन्तरटेकिंग भराने का दबाव देने, मनमाने तरीके से समझौता थोपने की कोशिश की जा रही है।

https://mehnatkash.in/2020/01/31/heavy-suppression-of-gujarat-ambuja-workers/

प्रबंधन ने किया समझौते का उलंघन

एह्रामिक नेताओं ने बताया कि बीते 6 जुलाई को सहायक श्रम आयुक्त व अपर जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से सभी मजदूरों की कार्यबहाली करने पर सहमति बनी। लेकिन प्रबंधन द्वारा मनमानी रवैया अपनाते हुए सभी मज़दूरों की कार्यबहाली  नहीं की गई। यूनियन प्रतिनिधियों समेत कई मज़दूरों को निलंबित कर दिया परंतु आज तक निलंबन भत्ता नहीं दिया गया।

2018 व 2019 के वेतन समझौते के न्यायालय में होने के बावजूद सालों से कार्यरत मजदूरों को गैरकानूनी समझौते के माध्यम से नई नियुक्ति व समझौता पत्र व शपथ पत्र व्यक्तिगत तौर पर भरवाया जा रहा था। जो कि गलत और गैर कानूनी है।

मोर्चा के साथ विभिन्न यूनियनों व संगठनों ने दिखाई एकता

विरोध प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में श्रमिक संयुक्त मोर्चा महासचिव गणेश मेहरा ,इंकलाबी मजदूर केंद्र के दिनेश चंद्र, मजदूर सहयोग केंद्र के मुकुल , इंटरार्क  मजदूर संगठन के अध्यक्ष दलजीत सिंह, नेस्ले कर्मचारी संगठन के महामंत्री चंद्रमोहन लखेड़ा, नेस्ले मजदूर संघ के महामंत्री सुरेंद्र सिंह मेहरा, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की उपाध्यक्ष बिंदु गुप्ता,परिवर्तनकामी छात्र संगठन से पिंकी, एलजीबी वर्कर्स यूनियन के महामंत्री पूरन पांडे, बजाज मोटर कर्मकार यूनियन के अध्यक्ष चंदन सिंह मेवाड़ी, एडविक कर्मचारी संगठन से सुधीर कुमार, ऑटो लाइन एंप्लाइज यूनियन सूरज चौहान ,क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन से श्री शिवदेव सिंह, शिरडी श्रमिक संगठन आनंद नेगी, भगवती श्रमिक संगठन के ठाकुर सिंह, यजाकी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष सुरेश पाल, ब्रिटानिया श्रमिक संघ के अर्जुन सिंह , ब्रिटानिया कर्मकार यूनियन के अध्यक्ष आनंद बल्लभ, राकेट रिद्धि सिद्धि कर्मचारी संगठन से धीरज जोशी आदि शामिल रहे।

भूली-बिसरी ख़बरे