26 नवम्बर की हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

PicsArt_11-22-08.21.21

श्रमिक संयुक्त मोर्चा की बैठक में बनी व्यापक रणनीति

रुद्रपुर (उत्तराखंड)। मज़दूर विरोधी नीतियों के विरोध के साथ आज श्रमिक संयुक्त मोर्चा, ऊधम सिंह नगर की बैठक स्थानीय गाँधीपार्क में हुई जिसमे 26 नवम्बर, 2020 की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने की तैयारियों पर मंथन हुआ और प्रचार अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में मज़दूर वर्ग पर बढ़ते हमले का विरोध करते हुए मज़दूर विरोधी 4 श्रम संहिताओं को निरस्त करने की माँग बुलंद हुई। राष्ट्रव्यापी हड़ताल में श्रमिक संयुक्त मोर्चा-ऊधम सिंह नगर के नेतृत्व में सिडकुल-पन्तनगर, जिला ऊधम सिंह नगर के ट्रेड यूनियनों, संगठनों, कमेटियों व महासंघों से सहयोग व उनकी भागीदारी को मज़बूत करने पर चर्चा हुई।

बैठक में लिए गए निर्णय

  • सिडकुल-पन्तनगर, जिला ऊधम सिंह नगर के समस्त ट्रेड यूनियनों, संगठनों व कमेटियों के प्रतिनिधि अपनी-अपनी कम्पनी के प्रबन्धन को 26 नवम्बर 2020 को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भागीदारी करने के सम्बन्ध में पत्र लिखकर देंगे।
  • राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भागीदारी करते हुए श्रमिक संयुक्त मोर्चा-ऊधम सिंह नगर के नेतृत्व में 26 नवम्बर को रुद्रपुर शुक्ला पार्क में प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। ततपश्चात रुद्रपुर बाजार में रैली निकाली जायेगी।

इसके साथ ही श्रमिक संयुक्त मोर्चा-ऊधम सिंह नगर द्वारा प्रकाशित पर्चे का वितरण के लिए एक टीम बनायी गयी है।

बैठक की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने तथा संचालन महासचिव गणेश मेहरा ने किया।

बैठक में श्रमिक संयुक्त मोर्चा-ऊधम सिंह नगर तथा मासा के घटक संगठन मज़दूर सहयोग केन्द्र व इंकलाबी मज़दूर केन्द्र के अलावा राने मद्रास इम्पलाईज यूनियन, एलजीबी वर्कर्स यूनियन, याजाकी वर्कर्स यूनियन, रॉकेट रिद्धि-सिद्धि कर्मचारी संघ, इंटरार्क मज़दूर संगठन-पन्तनगर, इंटरार्क मज़दूर संगठन-किच्छा, भगवती श्रमिक संगठन, करोलिया लाईटिंग इम्पलाईज यूनियन, मंत्री मैटल्स वर्कर्स यूनियन, ब्रिटानिया श्रमिक संघ आदि ने भागेदारी की।

भूली-बिसरी ख़बरे