25 सितम्बर, 2019 से 9 श्रमिकों की अवैध गेटबंदी, संघर्ष जारी
पंतनगर (उत्तराखंड)। वोल्टास लिमिटेड, सिडकुल, पंतनगर में गैर कानूनी गेट बंदी का एक साल पूरा होने पर 25 सितम्बर वोल्टास इम्पलाइज यूनियन के आह्वान पर श्रमिकों ने प्रतिरोध दिवस मनाया और प्लांट के भीतर काले फीते बांधकर कार्य किया। इसी के साथ कंपनी के बाहर श्रमिकों का क्रमिक अनशन भी जारी रहा।

माँग पत्र के कारण दमन
यूनियन महामंत्री दिनेश चंद्र पंत ने बताया कि नए वेतन समझौते के लिए 9 दिसंबर 2017 को यूनियन ने अपना माँग पत्र दिया था। तब से प्रबंधन का दमन बढ़ता चला गया। वह तरह-तरह से मज़दूरों की सुविधाओं और वेतन में कटौती बढ़ाता रहा, एक श्रमिक को झूठे आरोपों में फसाकर उसे बर्खास्त किया।
- इसे भी पढ़ें–
संराधन कार्यवाही के दौरान उसने 25 सितंबर 2019 को यूनियन अध्यक्ष, महामंत्री, संगठन मंत्री और पूर्व अध्यक्ष सहित 8 श्रमिकों की गैरकानूनी गेटबंदी कर दी। प्रबंधन जब फंसने लगा तो उसने उसे लेऑफ बताया। जिसे उप श्रम आयुक्त ने गैर कानूनी घोषित कर दिया और वेतन भुगतान के लिए आरसी काट दी। इसके तत्काल बाद 14 फरवरी 2020 को प्रबंधन ने गैरकानूनी रूप से सेवा समाप्ति का नोटिस लगा दिया।
- सम्बंधित ख़बर–
प्रबंधन गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त
यूनियन अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्रबंधन लगातार गैर कानूनी कृत्य करता रहा है। कंपनी के खिलाफ श्रम अधिकारियों के सामने कई मामले चल रहे हैं। श्रम न्यायालय व माननीय उच्च न्यायालय में भी मामले विचाराधीन हैं।
- सम्बंधित ख़बर–
संसाधन कार्यवाही जारी रहते सुविधा और वेतन कटौती आदि करने से लेकर गैर कानूनी गेटबन्दी तक सभी मामले में प्रबंधन स्पष्ट रूप से दोषी है। इसके बावजूद प्रबंधन अड़ियल रुख पर कायम है और मामले को लंबा खींच रहा है।
एक साल से संघर्ष जारी, आन्दोलन होगा तेज
संगठन मंत्री चंद्र भूषण ने कहा कि हमारा संघर्ष लंबे समय से जारी है। पिछले 1 साल से गेट के बाहर हमारा धरना चल रहा है। 17 अगस्त 2020 से हमने क्रमिक अनशन शुरू किया है। आंदोलन को आगे बढ़ाने के क्रम में कार्यरत मज़दूर साथी पिछले 10 दिनों से शिफ्ट छूटने के बाद नारे लिखे तख्तियों के साथ गेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
- सम्बंधित ख़बर–
एक साल पूरा होने के बाद अब प्लांट के भीतर काले फीते बांधकर विरोध प्रदर्शन का क्रम आज से शुरू हुआ है। फिर भी यदि प्रबंधन ने अपनी हठधर्मिता छोड़कर गैर कानूनी कृत्यों पर लगाम नहीं लगाई और समस्त 9 श्रमिकों की कार्यबहाली सहित सभी विवादित मुद्दों का सर्वमान्य समाधान नहीं निकाला तो हमारा यह आंदोलन और भी तेज होगा।
- इसे भी पढ़ें–
क्रमिक अनशन का 40 व दिन
क्रमिक अनशन का आज 40 वा दिन है। आज क्रमिक अनशन पर मनोज कुमार, चंद्रभूषण और अतीक खान बैठे। क्रमिक अनशन के समर्थन में राकेश कुमार, दिनेश पंत, पंकज कुमार और नन्दलाल शामिल रहे!
इसे भी पढ़ें–